Media24Media.com: गार्ड की नौकरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गार्ड की नौकरी. Show all posts
Showing posts with label गार्ड की नौकरी. Show all posts

गार्ड की नौकरी और 10 हजार सैलरी , इनकम टैक्स ने नोटिस भेज दिया 1 करोड़ का नोटिस

No comments Document Thumbnail

IT Notice To Guard : आयकर विभाग के अजब-गजब कारनामे आए-दिन सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया हैं। महज 10 हजार की नौकरी करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को आयकर विभाग ने 1 करोड़ 14 लाख रुपए का नोटिस भेजा दिया है। नोटिस देखते ही गार्ड के पैरों तले जमीन खिसक गई। गार्ड का कहना है कि जितने पैसे का टैक्स भरने के लिए कहा जा रहा है उतने पैसे तो उन्होंने अपनी जिंदगी में केवल टीवी में ही देखे हैं।


IT Notice To Guard : मामला मुंबई से सटे कल्याण का है। 56 साल के चंद्रकांत वरक को इंकम टैक्स ने आयकर विभाग का नोटिस मिला है। नोटिस मिलने से हैरान-परेशान चंद्रकांत आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने शिकायत की। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी कि जिसके बाद वे भी हैरान रह गए। उऩ्होंने चंद्रकांत को बताया कि उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर विदेशों में शॉपिंग की गई है।

IT Notice To Guard  : चंद्रकांत वरक कल्याण ठाणकरपाड़ा इलाके में एक चॉल में अपनी बहन के साथ रहते हैं। उऩका कहना है कि वे कभी सुरक्षा गार्ड तो कभी कुरियर ब्वॉय तो कभी हाउस कीपिंग का काम करते हैं। इऩ कामों से उन्हें 10 हजार रुपये तक की आमदनी प्राप्त हो जाती है। जिससे वे अपना गुजारा करते हैं। उनका कहना है कि 1 फरवरी को उन्हें इंकम टैक्स विभाग से 1 करोड़ 14 लाख रुपये जमा करने का नोटिस मिला है। उऩ्होंने इस पूरे मामले की ठीक से जांच करने के साथ ही इस मामले से छुटाकारा दिलाए जाने की मांग की है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पैनकार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर चीन से खरीदारी की गई है। जिसका टैक्स नहीं भरा गया है। आयकर के अधिकारियों ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.