Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गांधी चौक. Show all posts
Showing posts with label गांधी चौक. Show all posts

जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा : स्मृति ईरानी

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से आई महिला मोर्चे की सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं। रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज बिलासपुर पहुंचीं। स्मृति ईरानी के नेतृत्व में गांधी चौक से निकाली गई यह रैली नेहरू चौक में संपन्न हुई, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। 


जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्रीमती ईरानी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के छह हजार मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को जनता की चिंता नहीं है। रैली को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी संबोधित किया।

लाफिनकला में कृषक विश्राम भवन का शिलान्यास, खेल और कलाओं के रंग बिखरे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम लाफिन कला के गांधी चौक पर विविध खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ कृषक विश्राम भवन निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर थे। उन्होंने यहां कृषक विश्राम गृह निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की है।


उन्होंने अपने संबोधन में लाफिन कला को गांधी ग्राम की संज्ञा देते हुए कहा कि ग्राम लाफिन कला विविध आयोजनों के लिए जाना जाता है। 
यहां के उत्साही युवाओं के निरंतर प्रयासों से आए दिन रचनात्मक आयोजन होते हैं। संस्कृति और पर्यावरण को सहेजने में भी यह गांव अग्रणी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग को कम करते हुए प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनाना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। 

गौठानों में गाय के गोबर और गौमूत्र की खरीदी कर वर्मी कंपोस्ट खाद व जैविक कीटनाशक का निर्माण कर जैविक खेती की ओर ठोस कदम बढ़ाया गया है।  विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जूगनू चंद्राकर ने साढ़े तीन लाख तथा जनपद सदस्य श्रीमती सरिता राकेश चंद्राकर ने दो लाख रुपए सीसी रोड के लिए देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती हेमीन नेतन पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, मासिक पत्रिका श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम साहू



पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चंद्राकर, लाफिन खुर्द के सरपंच देवकुमार टंडन ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बीज निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, जनार्दन चंद्राकर, बिहारी राम साहू, जगदीश साहू, गिरीश साहू, डुमन लाल उपसरपंच, अनुप राम साहू, यशवंत साहू केतन साहू, पवन साहू, रामजी साहू, पवन पटेल,पंकज दीवान,पंचगण चंद्रकला पटेल, नेहा साहू, पूर्णिमा साहू, रोशनी वैष्णव, जयंती साहू, जनक राम साहू, हरि साहू, कोटवार गंगाराम मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजन में प्रमुख रूप से कमलेश साहू,गोवर्धन साहू, सरपंच प्रतिनिधि नेतन पटेल, शिक्षक महेन्द्र पटेल, भूषण निषाद की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोवर्धन प्रसाद साहू ने किया।

विजेताओं को पुरस्कार, प्रतिभाओं का सम्मान

गुलदस्ता व हार बनाओ प्रतियोगिता में लिसा साहू प्रथम, द्वितीय गुंजा साहू, तृतीय अंशु साहू, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में प्रथम समीक्षा, द्वितीय हर्षा साहू, तृतीय योगेशसाहू, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम हर्षा, द्वितीय समीक्षा साहू, तृतीय रानी साहू, कुर्सी दौड़ बालिका में प्रथम दीक्षा साहू, द्वितीय अंजलि साहू, तृतीय समीक्षा साहू, कुर्सी दौड़ बालक में प्रथम लोमश निषाद, द्वितीय योगेश, तृतीय कुणाल निषाद, कुर्सी दौड़ महिला में प्रथम जयंती साहू

द्वितीय कुसुम साहू, तृतीय पार्वती निषाद, भाषण व गायन में प्रथम लिसा साहू, द्वितीय रेशमी साहू, तृतीय हिमान्शी पटेल, चित्रकला में प्रथम धर्मेन्द्र साहू, द्वितीय अंश साहू, तृतीय तोमेश रहे। प्रथम व द्वितीय आए प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत लाफिन कला द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया‌। साथ ही कक्षा दसवीं में रूखमणी पटेल, कक्षा पांचवी में संस्कार साहू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांदी के सिक्के श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.