Media24Media.com: गरीबी रेखा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गरीबी रेखा. Show all posts
Showing posts with label गरीबी रेखा. Show all posts

राशन कार्ड धारकों को सरकार ने दिया तोहफा, E-kyc की अंतिम तारीख को बढ़ाया

No comments Document Thumbnail

 Ration Card E-kyc :  भारत में आज भी कई लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इन लोगों के लिए सरकार बीपीएल और फ्री राशन जैसी सुविधाएं चलाती है. ऐसे में फ्री में राशन लेने के लिए भी सरकार की तरफ से कुछ औपचारिकताएं होती हैं जिन्हें आवेदकों को पूरा करना होता है, इन औपचारिकताओं के बगैर आवेदक फ्री राशन के लिए मान्य नहीं होता है.


इन्ही में से एक औपचारिकता राशन में ई- केवाइसी की भी है, जिसमें अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ना होता है. जिन्होंने अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने ई- केवाइसी की समय सीमा बढ़ा दी है.

सरकार ने आधार को रोशन से लिंक करने के लिए पहले समय सीमा 30 जून 2024 रखी थी. लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 तक कर दिया है. इससे पहले भी सरकार कई बार राशन के आधार से जोड़ने की तारीखों को बढ़ा चुकी है.

राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है, जिससे कि सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके. सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था.

छत्तीसगढ़ में बीते पांच साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, जनता से किया वायदा सरकार ने किया पूरा - मल्लिकार्जुन खड़गे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई।

इस मौके पर खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहाँ गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। खड़गे ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।

खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढ़ने का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया। खड़गे ने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुनः आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत भी मौजूद रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.