Media24Media.com: गरज चमक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गरज चमक. Show all posts
Showing posts with label गरज चमक. Show all posts

CG Weather: आज फिर बरसेंगे बादल, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे। छत्‍तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिले तथा उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले होंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


नारायणपुर रहा प्रदेश भर में सबसे ठंडा

वहीं मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। नारायणपुर प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी है।

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत: बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़े थे

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के बिलासपुर जिले में बारिश के दौरान गाज गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 45 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में आकाशीय बिजली की चपेट में दो लोग आ गए। ग्राम खुडूभाठा निवासी पिता भरत तिवारी (45) पिता भागवत तिवारी और गौरीशंकर केवंट (45) लाला केवंट को लेकर खेत में काम करने गया था। दोपहर को अचानक बारिश के साथ गरज चमक शुरू हुई और दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

खेतों में कम कर रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरे देखा तब उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.