Media24Media.com: गतिशक्ति

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गतिशक्ति. Show all posts
Showing posts with label गतिशक्ति. Show all posts

पीएम गतिशक्ति योजना पर स्टेट मास्टर प्लान तैयार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग, पीएम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) के अंतर्गत प्रोजेक्ट की स्थिति एवं सभी विभागों के अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति हेतु नोडल अधिकारी शीघ्र नियुक्ति की विस्तार से समीक्षा की गई।



बैठक में विभिन्न विभागों के पास वर्तमान में उपलब्ध समस्त जीआईएस डाटा को पोर्टल में अपलोड के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। वीडियो कॉनफ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व सचिव एन.एन. एक्का, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, सचिव गृह धनंजय देवांगन, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक नगरीय प्रशासन विभाग अयाज तम्बोली, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर सहित रेल्वे, हवाई अड्डा प्राधिकरण, चिप्स सहित अन्य विभागो के अधिकारी शामिल हुए। 

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति योजना के लिए स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप आफ सेक्रेटरी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान के निर्माण के संम्बध में विस्तार से चर्चा करते हुए पी.एम गतिशक्ति पोर्टल में आवश्यक जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।



मुख्य सचिव ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग हेतु समयबद्ध कार्य योजना तथा पी.एम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) हेतु नवीन प्रोजेक्ट चयन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य कर और येाजना विभाग गौरव द्विवेदी, सचिव वन-तकनीकी शिक्षा श्रीमती आर.संगीता, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर सहित जल संसाधन, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, राजस्व, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.