Media24Media.com: खेलो इंडिया यूथ गेम्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खेलो इंडिया यूथ गेम्स. Show all posts
Showing posts with label खेलो इंडिया यूथ गेम्स. Show all posts

खेलों के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घराने साथ आएंः अनुराग ठाकुर

No comments Document Thumbnail

 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शनिवार को हुआ समापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शानदार मेजबानी कर मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि यहां पर खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पिछली बार 8वें नंबर पर था, इस बार तीसरे नंबर पर है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री ठाकुर ने शनिवार को 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नैशनल रिकॉर्ड तोड़े। श्री ठाकुर ने कहा कि शायद ही दुनिया के किसी देश में इतना भव्य और शानदार तरीके से यूथ गेम्स का आयोजन होता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने जैवलिन थ्रो में नैशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपिका को बधाई दी। उन्होंने एल धनुष और मार्टिना देवी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी।

समापन के मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। यह ऐसा मंच है जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने और संवारने का काम करते हैं। श्री ठाकुर ने खासतौर पर सोनम, शांति विश्वास और झारखंड की आशा किरण बाला का नाम लिया और कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने गरीबी और अभाव जैसे तमाम विपरीत परिस्थितियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं में पिछले कुछ वर्षों काफी सुधार हुआ है।

श्री ठाकुर ने खेलो के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घरानों को एक साथ आने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2014 में खेलों का बजट 960 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर लगभग 3300 करोड़ से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बजट बढ़ाकर भी 3200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अपना 100 प्रतिशत दीजिए और आपके हिस्से की सारी जिम्मेदारी हम लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र की युवा और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। समापन समारोह के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.