Media24Media.com: खुड़मुड़ा हत्याकांड के बारे में जानकारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खुड़मुड़ा हत्याकांड के बारे में जानकारी. Show all posts
Showing posts with label खुड़मुड़ा हत्याकांड के बारे में जानकारी. Show all posts

खुड़मुड़ा हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम बघेल, कहा - हादसे में बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

No comments Document Thumbnail

दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा गांव (Khudmuda Village) में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel ) ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की। साथ ही ऐलान किया कि हादसे में बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे।









मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें विस्तार से जांच की प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एएसपी श्री रोहित झा और प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे।





अमित जोगी ने भी की थी पीड़ित परिवार से मुलाकात





बता दें कि इससे पहले हत्याकांड को लेकर जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी (JCCJ state president Amit Jogi) खुड़मुड़ा गांव पहुंचे थे। जहां अमित जोगी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी परेशानी जानी थी। जोगी ने इस दौरान परिवार के पालन-पोषण के लिए 4 महीने का विधायक पेंशन देने की घोषणा की थी। इस बीच बीजेपी नेता और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।






https://twitter.com/amitjogi/status/1342064678516604928




दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल (Durg Lok Sabha MP Vijay Baghel) ने प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय टीम से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करने की भी बात कही थी। विधानसभा में मुद्दा गूंजने के बाद दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।






https://twitter.com/VijayBaghelCG/status/1341391425263575040




वहीं घटना में 11 साल का बच्चा घायल हुआ था, जो इस पूरी घटना का अकेला गवाह है। पुलिस ने बच्चे के बताए अनुसार आरोपियों का स्केच बनवाकर उसे जारी कर दिया है। साथ ही दुर्ग आईजी और एसपी के नेतृत्व में लगभग 6 से ज्यादा टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग बिंदुओं को आधार बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।





यह है पूरी घटना (This is the whole incident)





बता दें कि 21 दिसंबर यानी सोमवार को खुड़मुड़ा गांव (Khudmuda Village) में स्थित एक बाड़ी में एक साथ चार लोगों की लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पहले तो घटना में दो ही शव मिले थे, लेकिन बाद में पानी की टंकी से दो और शव निकाला गया। मृतकों में बालाराम सोनकर, पत्नी दुलारी सोनकर, पुत्र रोहित सोनकर और बहू कीर्तिन सोनकर शामिल हैं। वहीं आरोपियों ने दुलारी और कीर्तिन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या की थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.