Media24Media.com: खाद्य पदार्थ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खाद्य पदार्थ. Show all posts
Showing posts with label खाद्य पदार्थ. Show all posts

गायों को खिलाया जा रहा है खमीर युक्त डबलरोटी

No comments Document Thumbnail

आरंग। बुधवार को नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर में इधर-उधर घूम रहे करीब 50 से अधिक गायों को खमीर युक्त डबलरोटी खिलाया। जिससे कि गायों के पाचन क्रिया में सुधार हो सके।


खमीर खिलाने से गायों की पाचन क्रिया में होती है सुधार

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया नगर में इधर-उधर घूम रहे गाय हरा चारा नहीं मिलने कारण यदा-कदा फेंके हुए पालीथीन और कागजों को भी खा जाते हैं। जिससे गायों के पाचन क्रिया कमजोर हो जाता है।और कई बार गायों की मृत्यु भी हो जाती है।वहीं पशु चिकित्सको के अनुसार यदि ऐसे घुमंतू गायों को खमीर युक्त खाद्य पदार्थ खिलाया जाए तो गायों की पाचन क्रिया बढ़ जाती है। और गायों की उम्र भी बढ़ जाती है। 

खमीर खिलाने से गायों की पाचन क्रिया में होती है सुधार


इसलिए फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनसहयोग से हर सप्ताह गायों को डबलरोटी खिलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि ऐसे गायों को यथासंभव खमीर युक्त ब्रेड या डबल रोटी जरूर खिलाएं। जिससे कि गायों के संरक्षण की दिशा में एक नेक कार्य हो सके।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.