Media24Media.com: क्रिकेट एकेडमी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label क्रिकेट एकेडमी. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट एकेडमी. Show all posts

महासमुंद में संचालित हो रही है जिले की एकमात्र क्रिकेट एकेडमी

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में एक अलग नाम बन चुका है। महासमुंद में संचालित हो रही है जिले की एकमात्र क्रिकेट एकेडमी। महासमुंद क्रिकेट एकेडमी ने पिछले 10 वर्षों में हर ग्रुप से क्रिकेट खिलाड़ी महासमुंद के तरफ से निकाले हैं। यहाँ की उपलब्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ (रायपुर) में संचालित हो रही राज्य की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिकेट एकेडमी टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी अपनी ब्रांच महासमुंद में शुरू करने जा रही है।




टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी रायपुर, महासमुंद में संचालित हो रही महासमुंद क्रिकेट एकेडमी में अपनी ब्राँच शुरू करेगी । अब से महासमुंद क्रिकेट एकेडमी, टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद के रूप में जानी जाएगी।

टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी रायपुर के संचालक और हेड कोच एन. आई. एस. क्रिकेट कोच  शबाब कुरैशी ने बताया कि टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी रायपुर की ये तीसरी ब्रांच होगी, जो महासमुंद में मिनी स्टेडियम महासमुंद में शुरू होगी। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के महासमुंद में आने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित सर्टिफाइएड क्रिकेट कोच जमशेद रजा जो कि महासमुंद के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इनकी विशेष सुविधा भी क्रिकेट खिलाड़ियो को प्राप्त होगी। इसके अलावा अच्छी एकेडमिक सुविधाएं खिलाड़ियो को मिलेगी। खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट के साथ टर्फ विकेट के मैचेस, नेट्स, हर हफ्ते मैच प्रतिदिन दो टाइम सुबह 3 और शाम 3 घंटे प्रतिदिन 6 घंटे के सैसन, छत्तीसगढ़ की अलग अलग एकेडमियों के साथ मैचेस, बैटिंग, बौलिग, फील्डिंग, कीपिंग की आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षण, खिलाड़ियो को आधुनिक फिटनेस के जरिये खिलाड़ियो को पेशेवर क्रिकेट के लिए तैयार करना, खिलाड़ियो के शरीर के विकास के लिए उनका डाइट प्लान आदि सुविधाएं खिलाड़ियो को मिलेगी।

जो भी क्रिकेट खिलाड़ी टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद में शामिल होना चाहते हैं वो टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के कार्यालय मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपर्क कर सकते है या 7642000111 इस नंबर पर एडमिशन और एकेडमी से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.