Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कौशल्या माता. Show all posts
Showing posts with label कौशल्या माता. Show all posts

आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मॉय एफ एम 94.3 के आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राम वनगमन पथ के प्रारंभिक नौ स्थलों के मिट्टी से लगाए गए पौधों को स्कूल के बच्चों को वितरित किया। इन पौधों को कौशल्या माता परिसर चंदखुरी में रोपण किया जाएगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में वनवास के दौरान सबसे अधिक लंबा समय गुजारा था। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए हमारी सरकार राम वन गमन पथ का निर्माण कर रही है और प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित किया। इन 9 स्थानों से मिट्टी एकत्र कर लाई गई है, 

यह खुशी की बात है। हमने चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर का निर्माण किया, जो विश्व में अकेला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेमहंत राम सुन्दर दास उपस्थित थे।

देश के मशहूर गायक पद्म कैलाश खेर के भक्तिमय गीतों के साथ आज तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का होगा समापन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मातृ शक्ति को समर्पित विश्व का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव के तीसरे दिन का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। इस दौरान देश के मशहूर गायक पद्म कैलाश खेर अपने भक्तिमय गीतों से माता कौशल्या धाम में दर्शकों के सामने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या, रायगढ़ के देवेश शर्मा के भक्तिमय गीत संगीत के साथ ही स्थानीय महिला मानस मंडली के द्वारा रामायण मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि राम रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामायण मानस मंडली कलाकारों को सम्मान देने की परंपरा की शुरूआत की गयी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रति मानस मंडली को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर अध्यक्ष के तौर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विशिष्ट अथिति के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.