Media24Media.com: कोल घोटाले मामले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोल घोटाले मामले. Show all posts
Showing posts with label कोल घोटाले मामले. Show all posts

CG Coal Scam : सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई और सूर्यकांत की रिमांड बढ़ी…

No comments Document Thumbnail

 CG Coal Scam : कोल घोटाले मामले में कोर्ट ने निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया और रानू साहू को दो दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। अब वे पांच जून तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में रहेंगी। वहीं निलंबित अधिकारी समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को 7 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। अब ये 10 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में रहेंगे।


दरसअल, पूर्व में कोयला घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू रिमांड पर चल रहे आरोपियों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जिनमें निलंबित IAS रानू साहू और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, घोटाले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर विश्नोई 3 जून तक EOW की रिमांड पर थे।

सूत्रों की मानें तो EOW की टीम ने चारो आरोपियों को साथ में बैठाकर पूछताछ की है। लेकिन घोटाले से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है। वही आज ईओडब्ल्यू कोर्ट फिर चारो अरोपियों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

डेढ़ साल से जेल में बंद है सभी 11 आरोपी
कोल घोटाले केस में सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ साल से जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें केवल कारोबारी सुनील अग्रवाल को जमानत मिली है। ईओडब्ल्यू जल्द ही उनको भी गिरफ्तार करने वाली है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि, पिछली सरकार में प्रभावशाली लोगों ने मिलकर अवैध कोल परिवहन घोटाला किया था। यह घोटाला 540 करोड़ से ज्यादा का है। अधिकारियों और राजनेताओं के संरक्षण में पूरा घोटाला हुआ। इसलिए ईडी के प्रतिवेदन को आधार बनाकर केस दर्ज किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.