Media24Media.com: कोरोना संक्रमित मरीज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना संक्रमित मरीज. Show all posts
Showing posts with label कोरोना संक्रमित मरीज. Show all posts

Covid-19 : देश में रिकार्ड कोरोना रिकवरी रेट, लगातार दूसरे दिन भी 82,000 मरीज हुए ठीक

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : भारत में पिछले दो दिनों के दौरान बड़ी संख्या में रोगी ठीक हुए हैं। लगातार दूसरे दिन भी 82000 से अधिक कोविड रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिछले 24 घंटों में कोविड से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 82,961 है। तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या की वजह से, ठीक होने की राष्ट्रीय में भी सुधार हो रहा है। यह अब 78.64% पर पहुंच गई है। 40 लाख (40,25,079) से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 3,189 नए कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में मिले 717





सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 लाख





ठीके होने वाले रोगियों की संख्या में महाराष्ट्र का योगदान (17,559) पांचवे हिस्से से अधिक (21.22%) है जबकि आंध्र प्रदेश (10,845), कर्नाटक(6580), उत्तर प्रदेश  (6476) और तमिलनाडु (5768)  ने ने ठीक होने वाले मामलों की संख्या में 35.87% का योगदान दिया है। इन राज्यों ने मिलकर कुल ठीक होने वालों की संख्या में 57.1%  का योगदान दिया है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 लाख (10,09,976) को पार कर चुकी है। सक्रिय मामलों के आधे (48.45%) के करीब मामले 3 राज्यों में केंद्रित हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु  को मिलाकर 5 राज्य कुल सक्रिय मामलों में लगभग 60% योगदान दे रहे हैं।





यह भी पढ़ें : http://PM मोदी का 70वां जन्मदिन आज , सेवा सप्ताह के रूप में BJP मना रही PM का जन्मदिन









पिछले 24 घंटों के दौरान 1132 लोगों की मौत हुई है। 474 मौतों के  के साथ, महाराष्ट्र का योगदान इस सूची में 40% से अधिक का है। इसके अलावा निम्नलिखित चार राज्यों- उत्तर प्रदेश (86), पंजाब (78), आंध्र प्रदेश (64), पश्चिम बंगाल (61) से पिछले 24 घंटों के दौरान होने वाली मौतों में 25.5% का योगदान दिया है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.