Media24Media.com: कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण. Show all posts
Showing posts with label कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण. Show all posts

1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान (covid-19 Vaccination Campaign) में 1 मार्च, 2021 से अब 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिक और विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 साल के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (को-विन) पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष और कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NGVAC) के सदस्य डॉ. आर.एस. शर्मा के साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और MD (NHM) के साथ टीकाकरण पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में राज्य की अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु पिल्ले,संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड,राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह शामिल हुए।





डिजीटल प्लेटफॉर्म





बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डिजीटल प्लेटफॉर्म को-विन के वर्सन 2.0 की मूल विशेषताओं की जानकारी दी गई। यह जनसंख्या आकार का सॉफ्टवेयर है और हजारों प्रोसेसिंग क्षमता रखता है। आयु उचित समूहों के टीकाकरण का नया चरण देश में कोविड टीकाकरण को कई गुणा बढ़ा देगा। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों और फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…





निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके। यह बताया गया कि सभी टीकाकरण केंद्र (CVC) के पास अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।





टीकाकरण केंद्र में होंगी ये सुविधाएं





  • SHC, PHC और CHC जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं।
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र सब-डिविजन अस्पताल।
  • जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल होंगे।
  • केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (CGHS) आयुष्मान।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM JAY) और इसी तरह की राज्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत पेनल में शामिल सभी निजी अस्पताल शामिल किए जाएंगे।




राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों और स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी AEFI मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन





टीका लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ फोटो, ID दस्तावेज लाने होंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड,निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC), ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में पंजीकरण के समय निर्दिष्ट फोटो ID कार्ड (अगर आधार या EPIC नहीं है) 45 साल से 59 साल के आयु समूह के नागरिकों के लिए बीमारी का प्रमाण पत्र (पंजीकृत डॉक्टर से हस्ताक्षरित) हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर FLW के लिए रोजगार प्रमाण-पत्र अधिकारिक पहचान पत्र (दोनों में से एक फोटो और जन्म तिथि के साथ) दिखाना होगा। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पंजीकरण की सरल प्रक्रिया बताई गई।





तीन प्रकार से होगा पंजीकरण





  • पहला एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन लाभार्थी अग्रिम रूप से को-विन 2।0 पोर्टल डाउनलॉड करके और आरोग्य सेतू जैसे आईटी एप्लीकेशनों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने पर कोविड टीकाकरण के रूप में काम करने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों की जानकारी और तिथि या समय की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। लाभार्थी अपनी पसंद का सीवीसी चुन सकेगा और टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेगा।
  • दूसरा विकल्प ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन का होगा जो साइट पर अपने को रजिस्टर कराने की अनुमति देता है जो स्वयं रजिस्टर नहीं कर पाए थे।
  • तीसरा विकल्प सुविधाजनक को होर्ट पंजीकरण का होगा, जिसके तहत राज्य और केंद्रशासित सरकार अपनी ओर से हितग्राहियों के समूह का चयन कर उन्हें टीका लगवाएगी। इसके लिए आशा, मितानीन,पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वसहायता समूहों की मदद ली जा सकती है। सभी का कोविन प्लेटफार्म में पंजीयन होगा। सरकारी अस्पतालों में यह निःशुल्क होगा और निजी अस्पतालों में पूर्व निर्धारित शुल्क देना होगा।




निजी अस्पतालों में 250 में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज





केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 250 रुपये निर्धारित की है, जो 60 साल से ज्यादा आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।





राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी की गई सूचना





सरकार की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई। सरकार ने फैसला किया है कि लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की एक खुराक के लिए कॉस्ट-ब्रेकअप 150 रुपये बताई जा रही है और इसमें सेवा शुल्क के रूप में 100 रुपये और जुड़ जाएंगे और फिर निजी अस्पताल लाभार्थियों से कीमत वसूलेंगे। सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लिया गया है और इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचना भेजी जा रही है।





टीकाकरण का तीसरा चरण





हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद, कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च की शुरुआत में 10,000 सरकारी और 20,000 से अधिक निजी टीकाकरण केंद्रों में 27 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए शुरू हो रहा है। कोल्ड चेन प्वाइंट वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर टीके संग्रहीत किए जाएंगे। वहीं निजी अस्पताल और क्लीनिक अपने आस-पास के सार्वजनिक अस्पतालों से खुराक प्राप्त कर सकेंगे।


Covid-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यसचिव अमिताभ जैन (Chief Secretary Amitabh Jain) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित राज्यस्तरीय स्टेरिंग कमेटी (State level steering committee) की पहली बैठक हुई।





यह भी पढ़ें : –राज्य में Covid-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां शुरू





वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)  के संबंध में अपनाई जाने  वाली प्रकिया और कार्ययोजना (work plan) के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेणु पिल्ले ने कोविड-19 टीकाकरण  की प्रांरभिक  तैयारियों के  बारे  में विस्तार से जानकारी दी।





मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश





बैठक में अपर मुख्यसचिव सुब्रत साहू (Additional Chief Secretary Subrata Sahu)  भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यसचिव ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए सभी जरूरी मार्गदर्शन और गाइडलाइन मैदानी स्थल पर तैनात टीकाकरण कर्मियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि  कोविड -19 के टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर  समूहों का निर्धारण किया जाए और सर्वे के माध्यम से जानकारी  संकलित की जाए।





प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण की दवाईयों को सुरक्षित रखने के लिए मैदानी स्थल पर कोल्डचैन पॉइन्ट का चिंहाकन करने और उनकी सूची ऊर्जा विभाग को देने के निर्देश दिए है। मुख्यसचिव जैन ने ऊर्जा विभाग के आधिकारियों को कहा है कि समस्त कोल्डचैन पॉइन्ट पर बिजली की उपलब्धता निरंतर और निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए है।





राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा, जो नियमित रूप से जिलों के सर्म्पक में रहेगें।





यह भी पढ़ें : –मास्क ही सुरक्षा कवच है अभी कोरोना के खिलाफ






वैक्सीन की सुरक्षा के साथ ही टीकाकरण केन्द्र के  आस-पास के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी उपाय करने के  निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को  दिए गए है। टीकाकरण केन्द्रों से टीकाकरण के बाद निकले बायोमेडिकल वेस्ट (दवाई की खाली शीशी, शिरिंज निडील और रूई जैसे वस्तु) का सुरक्षित तरिके से उठाव करने के विशेष निर्देश अधिकारियों को  दिए गए है।





बैठक में ये रहे उपस्थित





मुख्यसचिव जैन ने टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित करने  और उनसे सतत सर्म्पक में रहने के लिए कहा है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से  महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, उचशिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जनसर्म्पक, श्रम कौशल विकास, परिवाहन,खनिज ,आदिवासी विकास विभाग के सचिव, युनिसेफ यू.एन.डी.पी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कैडेट कोर , नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि शामिल रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.