Media24Media.com: कोरोना ग्राफ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना ग्राफ. Show all posts
Showing posts with label कोरोना ग्राफ. Show all posts

Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना ग्राफ, आज मिले कोरोना के इतने नए मरीज…

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ के शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में शनिवार को मिले कोरोना मरीजों का आकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक आज प्रदेश जिलों में 2593 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सैंपलों की जांच के दौरान प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत रही है।


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक आज राज्य के 4 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनमें राजधानी रायपुर से 3,दुर्ग, बालोद और बस्तर से 1-1 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टी हुई है। इन जिलों के अलावा बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे 12 कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। ताजा आकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या घटकर 18 हो गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.