Media24Media.com: कोरबा में रेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरबा में रेप. Show all posts
Showing posts with label कोरबा में रेप. Show all posts

शर्मनाक: बड़े पिता ने 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है, जहां बड़े पिता ने 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार की है। पुलिस के मुताबिक CSEB चौकी क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस के मुताबिक नाबालिग बच्ची अपने बड़े पिता और बड़ी मां के साथ ही कुछ समय से रह रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ दिन पहले नाबालिग के बड़े पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के मुताबिक उसने 2 से 3 बार रेप करने की कोशिश की थी,  जिसके बाद ही बच्ची ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी थी।

मां से भी कर चुका था दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से बच्ची और उसकी मां आरोपी और उसकी बीवी के साथ ही रहते थे। उस दौरान आरोपी ने बच्ची की मां के साथ भी रेप किया था। साथ ही वो उसे परेशान करता था। इससे तंग आकर महिला बच्ची को छोड़कर कमाने खाने के लिए बनारस चली गई थी। इसके बाद से ही बच्ची अपने बड़े पिता और बड़ी मां के साथ रह रही थी। बच्ची की मां ने उस दौरान बदनामी के डर से इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

बच्ची ने फोन पर बताई आपबीती

बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो बनारस में बीते दिनों से काम कर रही थी। इस बीच उसकी बेटी का फोन आया था। तब उसने बताया था कि मां मुझे यहां से ले चलो। बड़े पिता मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं। ये सुनने के बाद वो वापस कोरबा आ गई थी। फिर शुक्रवार को उसने पूरे मामले की शिकायत चौकी में की थी। इसके अलावा उसने मीडिया से भी बात की थी। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.