Media24Media.com: कोरबा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरबा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी. Show all posts
Showing posts with label कोरबा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी. Show all posts

लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर हुईं नाराज, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को थमाया नोटिस

No comments Document Thumbnail

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने बुधवार को करतला तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने तहसील कार्यालय में उपलब्ध राजस्व प्रकरणों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली और कई प्रकरणों के लंबे समय से लंबित रहने का कारण पूछा। प्रकरणों के लंबित रहने का कोई समाधान कारक उत्तर तहसीलदार और नायब तहसीलदार नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तहसीलदार मुकेश देवांगन, नायब तहसीलदार तारा सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।





ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 8 अनुविभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी





कलेक्टर साहू ने तहसीलदार कोर्ट में प्रकरणों के अद्यतीकरण और नियमित पंजीयन नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कलेक्टर ने सभी प्रकरणों का अद्यतीकरण करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकरणों को ई-कोर्ट में भी दर्ज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने उपस्थित SDM सुनील नायक को तहसील कार्यालय का फिर से निरीक्षण करने और राजस्व प्रकरणों के निपटारे में सहयोग करने के भी निर्देश दिए।





कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश





कलेक्टर साहू ने उपस्थित तहसीलदार और नायब तहसीलदार से नामांतरण, अविवादित बंटवारा, बटांकन, सीमाकन सहित अनुविभाग स्तर पर लंबित डायवर्सन प्रकरणों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में अविवादित राजस्व प्रकरणों को लंबित नहीं रखने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।





 अनुविभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस 





बता दें कि कुछ दिन पहले ही जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 8 अनुविभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कलेक्टर ने दुलदुला विकासखंड के RES के अनुविभागीय अधिकारी अविनाश मिंज, पत्थलगांव विकासखंड के RP कुठार, फरसाबहार विकासखंड के अजीज अहमद सिद्दीकी, मनोरा विकासखंड के सोनसाय पैंकरा, बगीचा विकासखंड के मनोज कुजूर, कांसाबेल विकासखंड के एस.डी. विसंदे, जशपुर विकासखंड के बी.आर.साहू, कुनकुरी विकासखंड के अविनाश मिंज को स्पष्टीकरण जारी किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.