Media24Media.com: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले. Show all posts

रामदास आठवले का तंज़, बोले - जहां की जनता उखाड़ कर फेंक दी कांग्रेस का जड़, उसका नाम है छत्तीसगढ़

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024:  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले आज चुनावी कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर तंज़ कसा। अपने शायराना अंदाज़ के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शायराना अंदाज में कहा कि “जिनको देश के लोकसभा चुनाव का नहीं है मालूम, उनका नाम है राहुल।” जहां की जनता उखाड़ कर फेंक दी कांग्रेस का जड़, उसका नाम है छत्तीसगढ़।


रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा के पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि ईडी से कार्रवाई करवाई जाती है। जेल भेज रहे है, मैं बता दूं…नरेंद्र मोदी किसी को जेल में नहीं रखते, वो बहुत ही ताकतवर नेता है।

उन्होंने आगे कहा कि “28 पार्टियां उनका विरोध कर रही। मेरी पार्टी नरेन्द्र मोदी के साथ है। भीमराव आम्बेडकर की विचारधारा वाली मेरी पार्टी भाजपा के साथ है। ये कहते हैं लोकतंत्र खतरे में है, बल्कि कांग्रेस धोखे में है। 370 को हटाकर भारत को अखंड भारत बनाने का काम किया। अनेक योजनाओं से जनता को फायदा मिल रहा है।”

रामदास आठवले ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन बात भारत तोड़ने की कहां करते हो ? पूरे देश की जनता का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी के साथ है। राहुल गांधी कभी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है। सभी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर कोई बन थोड़ी जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा है, अबकी बार 400 पार, फिर बनेगी मोदी सरकार।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.