Media24Media.com: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. Show all posts

बड़ी हो चुकी है BJP की फसल, लग गए हैं कुछ कीड़े, छिड़कने होंगे कीटनाशक : नितिन गडकरी

No comments Document Thumbnail

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में दागी नेताओं के घुसपैठ को लेकर चिंता जताई। गडकरी ने कहा कि जैसे-जैसे पार्टी का विस्तार हो रहा है, कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी स्वच्छता बनाए रखने के लिए कदम उठाने होंगे।


'मुंबई तक' से बातचीत करते हुए नितिन गडकरी ने ‘बीमारी वाले फसलों’ का उदाहरण देते हुए कहा है कि पार्टी को ‘कीटनाशक’ छिड़कने की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए। गडकरी ने कहा, "जब फसल बढ़ती है तो बीमारियां भी बढ़ती हैं। बीजेपी की फसल बहुत बड़ी हो गई है, जिसमें अच्छे अनाज के साथ-साथ कुछ बीमारियां भी आ रही हैं। इसलिए हमें ऐसे बीमार फसलों पर कीटनाशक छिड़कने होंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की बढ़ती सदस्यता के साथ राजनीतिक नेताओं के पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पर भी नजर रखनी होगी। साथ ही नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संस्कृति से अवगत कराना जरूरी है।

उन्होंने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए लोग अलग-अलग कारणों से आ रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें प्रशिक्षण दें, विचारधारा सिखाएं और उन्हें हमारे कार्यकर्ता बनाएं। हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। हजारों कार्यकर्ता उठते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ ऐसा कहता है जिससे हजारों कार्यकर्ताओं के प्रयास विफल हो जाते हैं।"

नितिन गडकरी के ये बयान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संदर्भ में आए हैं। यहां बीजेपी महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, CM विष्णुदेव हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।


विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ सम्मिलित हूं। जिसमें छत्तीसगढ़ में चल रहे राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।'

ड्रोन से जल्द भेजी जा सकेगी मिसाइल, बड़े स्तर पर चल रही है रिसर्च - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। ड्रोन का नाम सुनते ही हम सभी कल्पनाओं के आसमान में उड़ने लगते हैं। सोचते हैं कि जिस तरह से अभी ड्रोन की मदद से फोटो व वीडियो आदि बनाई जाती हैं तो क्या इसकी मदद से सामान की डिलीवरी भी की जा सकती है? जो कंपनियां अभी बाइक या अन्य साधनों से हमारा सामान हमारे घर पर पहुंचाते हैं क्या वह ड्रोन की मदद से भी आ सकता है? तो इसका जवाब है- हां। हालांकि अभी तक यह केवल सपना था लेकिन अब यह साकार हो गया है।


ड्रोन टेक्नोलॉजी मेरे मंत्रालय के लिए बेहद ही कारगार

मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्काई यूटीएम को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा भारतीय ड्रोन स्टार्ट-अप्स के लिए सॉफ्टवेयर जैसे उद्योग का नेतृत्व करने का समय है। ड्रोन भविष्य की टेक्नोलॉजी है और इसकी क्षमता कल्पना से परे है। ड्रोन गतिविधियों को बेहद कुशल और लागत प्रभावी बनाते हैं। निर्माण, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा, बुनियादी ढांचा, सर्वेक्षण, रियल एस्टेट और परिवहन से लेकर सभी क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क एवं परिवहन मंत्रालय रियल टाइम निगरानी और सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के लिए तैनात किए जाने वाले ड्रोन स्टार्ट-अप्स से भागीदारी आमंत्रित करेगा और घातक सड़क दुर्घटनाओं पर भी नजर रखेगा। अभियान को अंजाम देने के लिए मंत्रालय द्वारा बहुत जल्द एक टेंडर जारी किया जाएगा।

स्काई UTM ड्रोन टेक्नोलॉजी में गेम चेंजर

वहीं इस नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए स्काई एयर के सीईओ अंकित कुमार ने कहा, “एटी कंट्रोलर्स के साथ बातचीत करने वाले पायलटों को किसी भी परिस्थिति में प्रतिक्रिया करने में कुछ समय लगता है, जिससे पारंपरिक विमानन और ट्रैफिक प्रबंधन में त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है। यूटीएम इस संबंध में एक गेम चेंजर है, क्योंकि ड्रोन के साथ डिजिटल रूप से कम्युनिकेशन करने और हवाई क्षेत्र में ट्रैफिक को जोड़ने से, कम्युनिकेशन एक सेकंड से भी कम समय में हो जाता है और फुलप्रूफ यानि पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, स्काई यूटीएम की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि यह पूरी तरह से डिजिटल अनमैन्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है जो आकाश में उड़ने वाले सभी ड्रोनों के साथ सीधे कम्युनिकेशन करता है।

क्या है स्काई UTM ?

भारत का अपनी तरह का पहला और एकमात्र ड्रोन एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, “स्काई यूटीएम”, एक क्लाउड-बेस्ड एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है, जो मानवयुक्त (मैन्ड) एविशन एयरस्पेस के साथ अनमैन्ड एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को जोड़ता है। स्काई यूटीएम को एयरस्पेस में सभी ड्रोन और अन्य एरियल मोबिलिटी ऑपरेटरों को ऑटोनमस नेविगेशन, रिस्क एसेसमेंट, कनेक्टिविटी और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए बनाया गया है। स्काई यूटीएम प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रति दिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है। इस सॉफ्टवेयर में यूटीएम टनल सहित कई नए और इनोवेटिव ऑटोमेटेड एयर ट्रैफिक कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की छत्तीसगढ़ को ROB के लिए 700 करोड़ देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ लागत की कुल 1017 किलोमीटर लंबाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये समारोह राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया।  


इन सड़कों के बनने से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों जैसे ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी ज्यादा अच्छी हो जाएगी। प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र के लिए सुचारू रोड नेटवर्क विकसित होगा। इससे ईंधन, यात्रा समय, दूरी और कुल परिवहन लागत में बचत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी से छत्तीसगढ़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति देने का आग्रह किया। इस पर मंत्री गडकरी ने अधिकांश परियोजनाओं को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजनाओं को सहृदयता पूर्वक स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़- पत्थल गांव मार्ग, लंबाई 75 किलोमीटर, अंबिकापुर-वाड्रफनगर-बम्हनी-रेनकूट-बनारस मार्ग, लंबाई 110.60 किलोमीटर, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग, लंबाई 37 किलोमीटर को भारत माला परियोजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इन सड़कों को भारत माला परियोजना-2 में शामिल करने का आश्वासन दिया।

CM बघेल ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जन सामान्य को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30, रायपुर से धमतरी फोरलेन का निर्माण कार्य के तहत राज्य सरकार द्वारा पूर्ण किए गए। रायपुर से शदाणी दरबार तक 10 किलोमीटर हिस्से में सर्विस रोड की स्वीकृति प्रदान करने, रायपुर शहर में टाटीबंध चौक से मैगनेटो मॉल के बीच फ्लाई ओवर निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में ग्राम धनेली से विधानसभा, बलौदाबाजार होते हुए सारंगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग को NH-53 से जोड़ने और विधानसभा से जोरा के इस भाग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि इससे बिलासपुर से नवा रायपुर, महासमुंद, संबलपुर की ओर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग उपलब्ध हो जाएगा। 

इन मार्गों को NH घोषित करने की मांग

मुख्यमंत्री बघेल ने राम वन गमन पथ लंबाई 1000 किलोमीटर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने, चंद्रपुर-खरसिया-पत्थलगांव मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने, कुम्हारी-भिलाई बायपास लंबाई 23 किलोमीटर को राष्ट्रीय राजमार्ग, बरदुला-नगरी-कांकेर-संबलपुर-मानपुर मार्ग, लंबाई 195 किलोमीटर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 3525 किलोमीटर है। इसमें से 2447 किलोमीटर का लोक निर्माण विभाग और 1078 किलोमीटर का NHAI द्वारा संधारण और निर्माण किया जा रहा है। 

CM ने केंद्रीय मंत्री को दिया धन्यवाद

उन्होंने चांपा-उरगा-कोरबा मार्ग निर्माण, पाली-कटघोरा मार्ग निर्माण, मुंगेली-पोण्डी मार्ग, झलमला-शेरपार-मानपुर मार्ग, अभनपुर-पोण्ड मार्ग, मदांगमुड़ा से देवभोग मार्ग के निर्माण की स्वीकृति देने और भारत माला-इकोनोमिक कॉरीडोर योजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापटनम मार्ग, बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग, चांपा-कोरबा मार्ग को शामिल करने पर केंद्रीय मंत्री गडकरी को धन्यवाद दिया। 

शिफ्टिंग के कार्यों का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं में राज्य सरकार का मुख्यत भू-अर्जन, वन भूमि व्यपवर्तन, यूटिलिटि शिफ्टिंग के कार्यों का दायित्व रहता है, इन सभी कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित की गई है, जिसके द्वारा हर महीने कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाती है। ताकि एन.एच. की परियोजनाएं समय से पूर्ण हो सकें। 

2100 करोड़ रुपए का एनुवल प्लान

उन्होंने यह भी बताया कि साल 2022-23 के एनुवल प्लान में राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 2100 करोड़ रुपए का एनुवल प्लान प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। अच्छी सड़के किसी भी देश और राज्य की समृद्धि और सम्पन्नता का आधार होती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर छत्तीसगढ़ में ROB निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त ROB के लिए साल 2022-23 में छत्तीसगढ़ को 400 करोड़ रुपये देंगे। 

ROB के लिए कुल 700 करोड़ की घोषणा

इस तरह छत्तीसगढ़ में ROB के लिए कुल 700 करोड़ रूपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आरंग पचेरा के पास 200 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। मंत्री गडकरी  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयरन और सीमेंट के 118 उद्योग हैं। लॉजिस्टिक सुविधा विकसित होने से उद्योगों का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढे़ंगे। उन्होंने NH के करीब लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपने विभाग की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एक लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि यदि एन.एच. की स्वीकृत और निर्माणाधीन विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन और वन क्षेत्रों में अनुमति देने का काम शीघ्रता से किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ में साल 2024 तक लगभग एक लाख करोड़ रूपए की सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 5 सालों में छत्तीसगढ़ में अमेरिका जैसी सड़कें होंगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने एथेनॉल के पंप खोलने की अनुमति दी है। एथेनॉल भविष्य का फ्यूल है। छत्तीसगढ़ में चावल और पैरे से ऐथॉनाल उत्पादन की अच्छी संभावना है। एथेनॉल का उत्पादन होने से किसान अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनेगा। 

CM भूपेश ने दी जानकारी

मंत्री गडकरी ने रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत माला परियोजना इकोनॉमिक कारीडोर योजना के तहत स्वीकृत इस सड़क परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। आने वाले समय में यह मार्ग छत्तीसगढ़ के विकास का पथ साबित होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 16 हजार करोड़ रूपए की लागत की इस परियोजना से रायपुर-विशाखापट्टनम के बीच 200 किलोमीटर कम होगी। इस सड़क के बनने से छत्तीसगढ़ की एक अच्छे बंदरगाह से कनेक्टिविटी हो सकेगी और छत्तीसगढ़ का खनिज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सुगमतापूर्वक पहुंच सकेगा। CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी समारोह में दी।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

समारोह को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद सुनिल सोनी, संतोष पाण्डेय और अरूण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने स्वागत भाषण दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.