Media24Media.com: कुम्हारी सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कुम्हारी सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label कुम्हारी सड़क हादसा. Show all posts

कुम्हारी सड़क हादसा : सीएम साय घायलों से मिलने पहुंचे एम्स, बोले- मृतक परिवारों को 10 लाख रुपये और नौकरी देगी कंपनी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस का एक्‍सीडेंट हो गया जिसमें 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया "कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। उन्‍होंने बताया इस दुर्घटना में घायल हुए 10 लोगों को एम्‍स अस्‍पताल में भर्तीा करवाया गया। यहां पर बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।

इस घटना में घायल हुए कर्मचारियों का हाल चाल लेने मुख्‍यमंत्री साय अस्‍पताल भी पहुंचे यहां पर उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए बताया मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।

मुख्‍यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट भी लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 वहीं छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना के घायलों का हाल जानने के लिए एम्‍स पहुंंचे। उपमख्‍यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के किनारे वहां गड्ढे हैं। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.