Media24Media.com: कुटुम्ब न्यायालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कुटुम्ब न्यायालय. Show all posts
Showing posts with label कुटुम्ब न्यायालय. Show all posts

बेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से बेमेतरा में कुटुम्ब न्यायालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज कुटुम्ब न्यायालय भवन बेमेतरा का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जा रहा है।

मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने न्यायालय भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण व समय-सीमा के अन्तर्गत निर्माण पर बल देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग तय समय-सीमा के अन्तर्गत इतना अच्छा व गुणवत्तायुक्त न्यायालय भवन तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिससे यहां पक्षकारों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि भवन निर्माण हो जाने के बाद कुटुम्ब न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारीगण की कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने की बात कही।

बेमेतरा नवीन कुटुम्ब न्यायालय भवन का निर्माण 18 हजार वर्ग फीट में होगा। जिसमें कोर्ट रूम, न्यायाधीश विश्राम कक्ष, मीटिंग हाल, लाईब्रेरी, काउंसिलिंग रूम, किलकारी रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, लेखा शाखा, प्रतिलिपि, कम्प्यूटर, रीडर्स, स्टेनो, स्टाफ, न्यायालय अधीक्षक, अधिवक्ता आवक जावक, सेंट्रल फाईलिंग, नजारत, महिला कामन रूम, पुरूष कामन रूम, वेटिंग रूम व इन्फार्मेशन रूम के लिए एक-एक कक्ष होगा तथा दो-दो कक्ष मीडिएशन व स्टोर रूम के लिए होंगे। इस निर्माण को कार्यादेश से कुल 15 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है। इस नवीन भवन के लिए 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। इस अवसर पर छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश बेमेतरा न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

कुटुम्ब न्यायालय जिला में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर आवेदन 27 तक

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर । कुटुम्ब न्यायालय जिला सूरजपुर (छ.ग.) के विज्ञापन क्रमांक 1154/ दो-11-01/2021 में निम्नानुसार संशोधन समाविष्ट किये जाने के पश्चात पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित करते हुए निम्नानुसार संशोधन के साथ भर्ती प्रक्रिया पुन: आरंभ किया जा रहा है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत होगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत पूर्व में जिन अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है व उन्हें पात्र घोषित किया गया है, तो पात्र अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर स्थापना के अंतर्गत तृतीय श्रेणी स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-तीन व चतुर्थ श्रेणी भृत्य, फर्राश) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से पूर्ति के लिए भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।


आवेदन की प्रक्रिया-विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में पूर्णत: व स्पष्ट भरे हुए आवेदन पत्र बंद लिफाफे में, जिसके ऊपर आवेदित पद का नाम मोटे अक्षरों में उल्लेखित हो, को कार्यालय जिला व सत्र न्यायाधीश सूरजपुर में रखे ड्राप बाक्स में न्यायिक कार्य दिवस पर 27 मई 2023 की शाम 5.00 बजे तक डाले जा सकेंगे। पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अन्य माध्यम से भी आवेदन 27 मई 2023 की शाम 5.00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन व आवेदन पत्र के प्रारूप के लिए जिला न्यायालय के वेबसाईट का अवलोकन करें तथा भर्ती संबंधी अन्य जानकारी नियमित रूप से जिला न्यायालय सूरजपुर के वेबसाइट में अपलोड की जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.