Media24Media.com: कुएं में मिली युवक की लाश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कुएं में मिली युवक की लाश. Show all posts
Showing posts with label कुएं में मिली युवक की लाश. Show all posts

कुएं में मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, लव मैरिज के बाद पत्नी से होने लगा था झगड़ा

No comments Document Thumbnail

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 3 दिन से लापता युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली है। जानकारी के मुताबिक युवक ने 2 साल पहले ही लव मैरिज किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। इस बीच 3 दिन पहले युवक लापता हो गया। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कटाईनार का रहने वाला मुकेश पांडे (उम्र 25) 28 जनवरी को शाम से अचानक लापता हो गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन उसके परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी। इस दौरान मंगलवार सुबह गजरा बस्ती के एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिला।

लाश मिलने की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद में उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई थी। परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी गजरा बस्ती में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था।

जांच में जुटी पुलिस

कुछ दिन पहले जब दोनों एक साथ फिल्म देखने गए थे। उस दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद मनीष ने अपनी पत्नी को उसके गजरा बस्ती स्थित मायके में भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि जिस कुएं में मनीष का शव मिला। उसके कुछ दूर पर ही उसकी पत्नी का घर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.