Media24Media.com: किसान सम्मेलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किसान सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label किसान सम्मेलन. Show all posts

छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा - केंद्रीय कृषि मंत्री

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री चौहान दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने की।



केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री  चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।


मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।


किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद  विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष  विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का सम्मान

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा के किसान सम्मेलन में हुआ 10 कलमकारों का सम्मान


रायपुर । राष्ट्रीय किसान दिवस पर बहेराडीह (जांजगीर-चाम्पा) में किसान, पत्रकार और धरोहरों के संरक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महासमुंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा 'पत्रकारश्री' सम्मान से विभूषित आनंदराम पत्रकारश्री को शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 10 अन्य कलमकारों का भी सम्मान किया गया।

कुंजबिहारी साहू स्मृति किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, राजकुमार साहू ने बताया कि जांजगीर- चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में भारत का पहला किसान स्कूल है, जो क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार दिवंगत कुंजबिहारी साहू की स्मृति को समर्पित और उनकी स्मृति में संचालित है। यह किसान स्कूल अन्नदाता किसानों को डेडिकेटेड है।

किसान पुत्र पत्रकार का सम्मान

किसान पुत्र होने और पत्रकारिता में खास मुकाम हासिल करने के लिए आनंद राम पत्रकारश्री का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में गांव-गरीब-किसान-मजदूरों की समस्याओं की रिपोर्टिंग गांव में रहकर उन्होंने पत्रकारिता प्रारंभ किया। बाद जिला मुख्यालय महासमुन्द से लेकर राजधानी रायपुर, जमशेदपुर टाटानगर तक की रिपोर्टिंग किए। नवभारत में ग्रामीण संवाददाता, सिटी रिपोर्टर से लेकर दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे लीडिंग अखबारों में जिले में ब्यूरो चीफ का दायित्व निभाया। दैनिक जागरण समूह के नईदुनिया में छत्तीसगढ़ स्टेट डिजिटल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आनंदराम, वर्तमान में श्रीपुर एक्सप्रेस और मीडिया24मीडिया के एडिटर इन चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 26 साल की अनवरत पत्रकारिता, ग्रामीण संवाददाता से लेकर प्रधान संपादक तक के सफर को अद्वितीय प्रतिभा मानते हुए छत्तीसगढ़ के उन 10 चुनिंदा पत्रकारों में शामिल किया गया, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पत्रकारिता कर जनसमस्याओं के लिए संघर्ष किया है। वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन 10 पत्रकारों का हुआ सम्मान...

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकार शामिल हैं। इनमें आनंदराम पत्रकारश्री सम्पादक मीडिया 24 मीडिया-महासमुंद ( छग ), मिथलेश देवांगन ब्यूरो चीफ नई दुनिया-जिला - राजनांदगांव ( छग ), सतीश गुप्ता जिला संवाददाता आईबीसी- 24 जिला - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर ( छग ), रोशन सिन्हा रिपोर्टर- नई दुनिया धमतरी, अभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रशांत सिंह जिला संवाददाता न्यूज-24 जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), मनोज थवाईत-संपादक मानस वार्ता जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रकाश अग्रवाल संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर जिला - सक्ती ( छग ), शेख मुबारक जिला संवाददाता बंसल न्यूज जिला - सक्ती ( छग ), रामकुमार मनहर संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज जिला - सक्ती ( छग ) का सम्मान हुआ।

सुशासन सप्ताह के तहत महासमुंद सहित चारों विकासखंडों में किसान सम्मेलन और संगोष्ठी आयोजित

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी विकासखंडों में सुशासन सप्ताह के तहत किसान सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 1643 किसानों ने भाग लिया। इनमें महासमुंद से 670, बागबाहरा से 200, पिथौरा से 248, बसना से 312, और सरायपाली से 213 किसान शामिल हुए। किसान सम्मेलन में किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया गया। किसान सम्मेलन में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया।


कुल 80 किसानों को “कृषक सम्मान पत्र“ से सम्मानित किया गया, जबकि 24 किसानों को मसूर मिनीकिट और 19 किसानों को रागी बीज वितरित किए गए। इसके अलावा 10 किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 180 पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती 2,350 किसानों को दी गई, जिसे पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की।

किसानों ने कहा कि किसान हितैषी सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान बोनस का भुगतान और 3100 रूपए की दर प्रति एकड़ 21 क्ंविटल धान खरीदी सराहनीय कार्य है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल ने खेती-किसानी को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषि, उद्यानिकी, और पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषि विभाग ने किसानों को संगठित समूहों के निर्माण और उनकी आय दोगुनी करने की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

उद्यानिकी विभाग ने पौध वितरण और नवीन तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जबकि पशुपालन विभाग ने स्वावलंबी बनने के लिए विशेष योजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने इसे किसानों की समृद्धि और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

जनादेश परब : किसान सम्मेलन सह कृषि मेला में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजनांदगांव के नवीन कृषि उपज मंडी परिसर बसंतपुर में जनादेश परब के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन सह कृषि मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश, “विष्णु की पाती”, किसानों को भेंट की गई, जिसे पाकर किसानों ने प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की हितैषी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए धान खरीदी, बोनस वितरण, कृषक उन्नति योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करके इसका लाभ राज्य के किसानों को दिलाया है। उन्होंने किसानों को जल संरक्षण और जैविक खेती को अपनाने की अपील की।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि खेती-किसानी को अधिक फायदेमंद बनाने के लिए फसल विविधीकरण और सामूहिक खेती को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के प्रयासों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। दिनों-दिन गिरते जा रहे भू-जल स्तर को बचाने के लिए उन्होंने बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए डबरी, तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया।

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 1,23,121 किसानों को 642 करोड़ 15 लाख 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से वर्ष 2024 में जिले के 1,19,853 किसानों को 75 करोड़ 87 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 17 हजार से अधिक आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सम्मेलन के तकनीकी सत्र में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती, पोषक अनाज, उद्यानिकी फसलों और सहकारी समितियों से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। किसानों को फसल बीमा कराने, सामूहिक खेती और उच्च लाभकारी फसलों को अपनाने की सलाह दी गई। लघु धान्य फसलों से बने पोषक उत्पाद जैसे रागी, कोदो, बाजरा के लड्डू और अन्य जैविक खाद्य पदार्थ आकर्षण का केंद्र रहे। किसानों को मत्स्य पालन और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए जागरूक किया गया। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण किया गया।

नरतोरा में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

किसान सम्मेलन में संसदीय सचिव ने किया किसानों को साल श्रीफल से सम्मानित


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन शामिल होकर किसानों का साल-श्रीफल से सम्मान किया।शनिवार को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दारा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा के अध्यक्ष राजू दिवान, जनपद सदस्य हेमंत डड़सेना, खोम सिन्हा, मायाराम टंडन, राजा गंभीर, दिलीप चंद्राकर, माणिक साहू, रमन सिंग ठाकुर, लेड़गा साहू, हुमन दीवान, कृष्ण कुमार नर्मदा, गंगाराम पटेल, रामजी ध्रुव, डागा राम साहू मौजूद थे।


अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जमाफी के साथ ही वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बड़गांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है।


इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसानों को साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशीला मायाराम टंडन, कीर्ति कोसरिया, ईश्वर यादव, कौशिल्या गोपाल पटेल, रतन पटेल, सूरज पटेल, भोजराम यादव, टोपेश यादव, हेमलाल यादव, पुरुषोत्तम ढीढी, तिरथ पटेल, पुष्पा पटेल, कुंती यादव, दिनेश यादव, सुखवंतीन मन्नाडे, जोहातरिन यादव, ममता पटेल, मोंगरा पटेल, भारत पटेल, जुगल बाई ध्रुव, राजकुमार टंडन, गोवर्धन पटेल, रामजी पटेल, लेखराम पटेल, ओंकार पटेल, गेंदलाल पटेल, लखन यादव, ईश्वर पटेल, डोमार सिंग पटेल, कांति यादव, घांसीराम यादव, नाथूराम यादव, लीलाराम दीवान, अभय राम दीवान, फिरत दीवान, ज्वाला प्रसाद पटेल, वकील पटेल, बोधन पटेल, राजकुमार मधुकर, नंदलाल मधुकर, हीरा पटेल, रामजी पटेल, ईश्वर पटेल, छविंद्र पटेल, सदानंद कोसरिया, नरेश मंडल, शिवचरण साहू, सुबेलाल दिवान, टुकलाल दीवान, कुबेर चक्रधारी, भगऊ सोनवानी, गौतम चक्रधारी, अमर सिंग दीवान, जगन्नाथ डडसेना, पवन डड़सेना, तुलसिंग निषाद, अमोल डड़सेना, ओमप्रकाश कंडरा, पीताम्बर डड़सेना, भगवानी लहरे, मंगतू डड़सेना, राजू मारकंडे, रिखीराम दीवान, पवन दीवान, खुमन दीवान, कोमल दीवान, कौशल दीवान, जगतु राम चौहान, दयालु राम दीवान, नरेंद्र पटेल, नेपाल सिंह दीवान, दुलसिंग पटेल सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

रंगमंच निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन
ग्राम पंचायत बरेकेलकला में ग्रामीणों की मांग पर दो लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में रंगमंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.