Media24Media.com: किसान संगठन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किसान संगठन. Show all posts
Showing posts with label किसान संगठन. Show all posts

Farmers Protest : केंद्र के साथ बातचीत फेल, किसानों का दिल्ली कूच आज

No comments Document Thumbnail

Farmers Protest : अपनी कई मांगों को लेकर किसान संगठन आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर किसान संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।


पुलिस ने दिल्ली के बॉर्डर को सील कर दिया है। गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और लोहे के कंटीले तार लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के देखते हुए राजधानी में धारा-144 भी लागू कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

किसानों से वार्ता में शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि, "किसान संगठनों के साथ गंभीरता से बातचीत हुई. सरकार हमेशा चाहती है कि बातचीत के माध्यम से समाधान निकले... अधिकांश विषयों पर हम सहमति तक पहुंचे लेकिन कुछ विषयों पर हमने स्थाई समाधान के लिए कमेटी बनाने को कहा... हम अब भी मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से हो सकता है. हमें उम्मीद है कि हम आगे बातचीत के जरिए समाधान निकाल लेंगे."

ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें

केंद्र से किसानों की कुछ मांगों में किसानों के लिए पूर्ण ऋण माफी, बुजुर्ग किसानों और मजदूरों के लिए प्रति माह 10,000 रुपये प्रदान करने वाली पेंशन योजना, बीज की गुणवत्ता में सुधार, नकली उत्पाद बेचने वाली कंपनियों को सजा देना, सभी फसलों के लिए एमएसपी और मनरेगा के तहत प्रति वर्ष 200 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है.

 

Farmer Protest: दिल्ली में फिर होगा बड़ा आंदोलन? 20 मार्च को संसद के बाहर करेगा ‘किसान महापंचायत’

No comments Document Thumbnail

Farmer Protest: किसान संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’  ने गुरुवार को एक बैठक की. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए 20 मार्च को संसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेगा. कई किसान संगठनों ने युद्धवीर सिंह, राजा राम सिंह और डॉ. सुनील के नेतृत्व में एक बैठक में शामिल होकर इस मुद्दे पर चर्चा की.


कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग लगातार कर रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में आम बजट की आलोचना करते हुए इसे ‘किसान विरोधी’ करार दिया. उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर और भी कई आरोप लगाए.

महापंचायत में लिया जाएगा आगे का फैसला

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर वह एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं. इसी कड़ी में देशभर के किसान 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे. पूर्व में किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो आश्वासन दिए थे, वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं. सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतरी है. ऐसे में पहले 20 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे. इसके बाद बड़े आंदोलन का फैसला किया जाएगा.

वहीं किसान नेता डॉ. सुनील ने कहा कि इस बार संयुक्त किसान मोर्चा का एक संविधान बनेगा. इस संविधान के आधार पर आगामी फैसले लिए जाएंगे. इसके अलावा 31 सदस्यीय एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा.

किसान संगठन की ओर से रखी गईं ये मांगें

संयुक्त किसान मोर्चा सरकार से कई मांगें कर रहा है. इसी वजह से फिर से आंदोलन की तैयारी हो रही है. संयुक्त किसान मोर्चा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्ज माफी, लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने, किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करने समेत एमएसपी को लागू करने की मांग कर रहा है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.