Media24Media.com: किसान आंदोलन से जुड़ी खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किसान आंदोलन से जुड़ी खबर. Show all posts
Showing posts with label किसान आंदोलन से जुड़ी खबर. Show all posts

ट्रैक्टर रैली के बाद अब रेल का चक्का जाम करने की तैयारी में प्रदर्शनकारी किसान

No comments Document Thumbnail

केंद्र सरकार (Central government) के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन का आज 78वां दिन है, लेकिन अब तक किसानों (Farmers protest Update) की सरकार से बात नहीं बनी। हालांकि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में किसानों को लेकर चर्चा की बात जरूर कही, जिस वक्त PM संसद से किसान आंदोलन पर अपनी बात रख रहे थे, उसके ठीक कुछ घंटे बाद ही किसान संयुक्त मोर्चा ने नए सिरे से अपने आंदोलन का एक्शन प्लान पेश कर दिया।





यह भी पढ़ें:- किसानों की ट्रैक्टर परेड से ‘तांडव’, लाल किले में उत्पात, तोड़फोड़, टकराव





संयुक्त किसान मोर्चा ने रेलवे की राह रोकने का आह्वान (Rail Roko Aandolan) किया है। तारीख 18 फरवरी की मुकर्रर की गई है, लेकिन ट्रैक्टर मार्च की तरह कहीं ये नई कोशिश भी हिंसा की भेंट न चढ़ जाए, इसलिए शांति की अपील अभी से कर दी गई है।





Farmers protest Update- किसान आंदोलन का नया कैलेंडर जारी





  • 12 फरवरी को राजस्थान में सभी टोल प्लाजा को फ्री करने की मुहिम चलाई जाएगी।
  • 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की याद में देशभर में कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
  • 16 फरवरी को किसान मसीहा छोटूराम की जयंती के दिन देशभर में किसान एकजुटता का प्लान है।
  • देशभर में पहले से चल रहे किसान पंचायत कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया जाएगा।




दिल्ली के लिए निकले पंजाब के किसानों की राह सबसे पहले खट्टर सरकार ने ही रोकी थी। इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा से ही हुंकार भरने का ऐलान कर दिया है। निशाने पर सीधे-सीधे BJP-JJP की गठबंधन सरकार है। रणनीति दोनों ही दलों के विधायकों की घेराबंदी का है, लेकिन लोगों के बीच संदेश ये न जाए कि संयुक्त किसान मोर्चा का कार्यक्रम किसी दल विशेष के खिलाफ है, इसलिए आंदोलन की धार, राजस्थान में भी दिखेगी।





यह भी पढ़ें:- लोकसभा में गूंजा मुद्दा : उद्योगपतियों के डूबत ऋण की जानकारी देने से केंद्र ने किया इनकार





नवंबर में जब किसान आंदोलन दिल्ली पहुंचा था, तब केंद्र सरकार ने समाधान ढूंढने के लिए 11 दौर की बातचीत भी की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। हालांकि बुधवार को पीएम ने भी लोकसभा में एक बार फिर कहा कि कृषि कानूनों पर विपक्ष को राजनीति बंद करनी चाहिए और ये कानून किसानों के हित में है।





ट्रैक्टर रैली





26 जनवरी को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली (Farmers protest Update) के दौरान प्रदर्शनकारी किसान पुलिस से भिड़ गए थे। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और एक धार्मिक झंडा फहराया। अब तक पुलिस ने लगभग 130 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस हिंसा के मास्टमाइंड दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार ( mastermind of Delhi violence Deep Sidhu arrested) कर लिया गया है।





यह भी पढ़ें:- 26/1 को हुई हिंसा का मास्टमाइंड गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई





बता दें कि 3 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू (Deep Sidhu arrested), जुगराज सिंह सहित 4 लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे।


टैक्टर परेड से भड़की अभिनेत्री कंगना, अन्नदाताओं को बताया ‘आतंकी’

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) अपने ट्वीट को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे किसानों पर भी कंगना रनौत ने कई बार अपने विचार रखे थे। एक्ट्रेस लगातार किसानों के प्रदर्शन का विरोध कर रही हैं और आज गणतंत्र दिवस  के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Kananga Comment on Tractor Rally) निकाली।





इस दौरान उन्होंने लाल किले पर अपना झंडा भी फहराया। हालांकि, रैली के दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं और एक किसान की मौत भी हो गई।





एक ही परिवार की चार महिलाओं से रेप, ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज





अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करके ट्रैक्टर परेड में हिंसा(Kananga Comment on Tractor Rally) पर तीखी नाराजगी जताई। रनौत ने कहा ‘गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर हमला किया गया। गणतंत्र दिवस के दिन इस तरह की घटना शर्मिंदा करने वाली है। आज हम पर दुनिया हंस रही है। हिंसा करने वाले आतंकी हैं, उन्हें और उनको सपोर्ट करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए।सरेआम उनको मदद दी जा रही है।’


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.