Media24Media.com: किसान आंदोलन में किसान और पुलिस आमने सामने

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किसान आंदोलन में किसान और पुलिस आमने सामने. Show all posts
Showing posts with label किसान आंदोलन में किसान और पुलिस आमने सामने. Show all posts

किसान आंदोलन: आखिरकार सरकार और संगठनों के बीच बन रही सहमति की स्थिति

No comments Document Thumbnail

किसान आंदोलन (Farmers Movement) को खत्म करने के लिए किसानों और सरकार के बीच वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचती हुई नजर आ रही है। किसान यूनियनों (Farmer Unions) ने 10वीं वार्ता के बाद अब आंदोलन (Farmers Protest Updates) समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को 18 महीने रोक लगाने के लिए तैयार हो गई है। माना कि अभी इस मामले को लेकर अंतिम नतीजे सामने नहीं आए हैं। इसके लिए अगली बैठक का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि किसान संगठनों की ओर से इस प्रस्ताव पर बताने के लिए वक्त मांगा गया है।





किसान यूनियनों से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि' सरकार एक से डेढ़ साल तक नए कानून के क्रियान्वयन को स्थगित करने के लिए सहमत है। इस दौरान किसान और सरकार के प्रतिनिधि मिलकर समस्याओं का हल खोजें और जो समाधान हो उस को आगे बढ़ाया जाए।' केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान यूनियनों की ओर से 21 जनवरी को इस विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को होने वाली बैठक में यूनियन अपना फैसला बताएंगे।





ट्रैक्टर निकालने की मांग को लेकर हुई बैठक(Farmers Protest Updates)





हालांकि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से ट्रैक्टर निकालने की मांग को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार किसान रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर आए हुए हैं। लेकिन गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता के बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक्टर रैली निकालने पर रोक लगा दी गई है।





प्रदर्शनकारियों की मौत जारी





कृषि कानूनों को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से किसान संगठन और किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर धरना देकर आंदोलन कर रहे हैं। लगभग 2 महीने से महीने से अधिक समय से यह आंदोलन चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के अनुसार आंदोलन में अब तक 100 से अधिक आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। यह सिलसिला लगातार जारी है।





जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा





मंगलवार रात ही हरियाणा के रोहतक निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम जय भगवान राणा बताया जा रहा है जो कि किसान था। करीब 2 महीने उनके प्रदर्शन में 5 किसानों ने अब तक आत्महत्या कर ली है। राणा ने मंगलवार शाम सल्फेट टेबलेट खा ली और सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल लाया गया लेकिन इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


किसान आंदोलन के दौरान बाप बेटा और चाचा भतीजा आए आमने-सामने

No comments Document Thumbnail

किसान आंदोलन के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं कि जब किसान पिता आंदोलन में शामिल होकर किसान एकता का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहा है और वहीं दूसरी तरफ उनका अपना बेटा वर्दी में खड़ा होकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है।





फतेहपुर पुटठी गांव के किसान का बेटा दिल्ली पुलिस में है।उनका कहना है कि बेटा अपनी ड्यूटी निभा रहा है और मैं किसानों के साथ हक की लड़ाई में कृषि कानून का विरोध कर रहा हूं। इस आंदोलन में भले ही हम आमने सामने है लेकिन हमारे दिल जुड़े हुए हैं।





200 रुपये में ली जमीन, ऐसी चमकी किस्मत की हो गया लखपति





ऐसा ही एक मामला कृषि आंदोलन के दौरान देखने मिला जब चाचा और भतीजा आंदोलन के दौरान आमने-सामने आ गए. दरअसल इस किसान आंदोलन में ऐसे कई परिवार है जिनके परिवार के सदस्य पुलिस में हैं। इस दौरान अक्सर किसान और जवान कई बार भिड़े हैं।





किसान ने कहा दिल का रिश्ता तो रिश्ता है





भारतीय किसान युवा के पूर्व जिला अध्यक्ष का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान एक भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जो बच्चों का सिर झुका दे। हमारे ही बच्चे ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें लाठी चलाने के लिए कहा जाएगा तो वे लाठी चलाएंगे और हम सहेंगे, लेकिन दिल का रिश्ता तो रिश्ता होता है।





मां की लापरवाही, 14 दिन के नवजात के पेट में गई सेफ्टीपिन





इस आंदोलन के दौरान जब किसानों से पूछा गया कि इस दौरान अपने ही बच्चों के सामने आकर रोके जाने से उन्हें कैसा महसूस होता है तो उनका है था कि हमारे घर के बच्चे हैं न हम चाहते हैं कि माहौल खराब हो और न ही उनकी ऐसी मंशा है। सरकार हमारी मांग मान ले तो आंदोलन खत्म हो जाएगा। 






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.