Media24Media.com: किरण देव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किरण देव. Show all posts
Showing posts with label किरण देव. Show all posts

कर्मचारियों का डीए बढ़ाना सरकार का बड़ा निर्णय,मुख्यमंत्री जी का आभार करता हूं : किरण देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर मुख्यमंत्री साय व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।  देव ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने से 'मोदी की गारंटी' पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम प्रदेश सरकार ने उठाया है। अब दीपावली से ठीक पूर्व हुई इस घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता मिलेगा और उनके परिवारों में खुशहाली आएगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार जिस सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने जा रही है, उसकी स्थापना में कर्मचारियों के महती योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों के हितों व कल्याण के लिए जो वादे किए थे, प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन पर तेजी से अमल करते हुए अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं और शेष वादे इसी तेज गति से पूरे किए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाकर एक बार फिर वचनबद्धता और वचनपालन की अपनी प्रामाणिकता को सिद्ध किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

जिस संविधान को लेकर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए बताएं कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर उसका कत्ल क्यों किया : किरण देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे पर अपना बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किया हो, चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त किया हो ,वह संविधान को हाथ में लेकर घूमने का नाटक कर रहे हैं। राहुल गांधी अब एक ऐसे शख्स हो चुके हैं जो कुछ भी वास्तविक नहीं करते, केवल नाटक करते हैं वह मंदिर जाते हैं तो वह नाटक होता है, संविधान को हाथ में लेते हैं तो वह नाटक होता है ,राहुल गांधी ने देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का काम लगातार किया है।


देव ने कहा कि आज राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आकर यह बताना चाहिए था कि आखिर केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह जी के वीडियो को एडिट करने और लोगों को भ्रमित करने की कायरता पूर्ण हरकत कांग्रेस ने क्यों की? राहुल गांधी को यह बताना चाहिए था कि उनका घोषणा पत्र तुष्टीकरण पत्र क्यों है? क्यों उसमें आदिवासी, समाज पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक छीनने की बात लिखी है?

 देव ने कहा कि राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे से छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा, क्योंकि राहुल गांधी की छवि एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन की है और देश के लोग उनकी तुष्टिकरण की नीति से घृणा करते हैं, झूठ-मूठ में जनेऊ पहनना ,संविधान को हाथ में उठाने का नाटक करना और बार-बार सनातन धर्म को अपमानित करने वाले काम करना और कांग्रेस के सारे नेताओं और अपने गठबंधन के नेताओं से सनातन धर्म को अपमानित करने वाले बयान दिलवाने, साथ ही राम मंदिर का न्योता ठुकराने जैसे कई कदमों की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी के प्रति आक्रोशित है एवं उनके आने से कांग्रेस को जो कुछ वोट मिलने वाले थे उसमें भी कमी आएगी।


पिछली बार 2 सीट रह गई थी, इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी सीटे जीतेंगे – किरण देव

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव  को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है, बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है, इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।


किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.