Media24Media.com: कार्यभार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कार्यभार. Show all posts
Showing posts with label कार्यभार. Show all posts

उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और स्वेच्छाचारिता पड़े भारी, शिक्षक निलंबित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) संजय नायक को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के उल्लंघन तथा कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि 4 जून 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा संकुल लुड़ेग में श्रीमती शालेन कुजूर की पदस्थापना की गई थी। इसके बावजूद सहायक शिक्षक संजय नायक द्वारा उन्हें विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया।

इस विषय में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव द्वारा 11 जून 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब संजय नायक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। 10 जुलाई 2025 को प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, शिक्षक संजय नायक के इस व्यवहार से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने जानबूझकर आदेशों का पालन नहीं किया और प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न की।

उक्त कृत्य शासन के सेवा आचरण नियमों के सर्वथा विपरीत पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीचा नियत किया गया है तथा वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।


नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यभार ग्रहण किया

No comments Document Thumbnail

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया।

कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम,

जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों  से परिचय प्राप्त की।

अवस्थी को नई जिम्मेदारी, इंटेलीजेंस आईजी छाबड़ा हटाए गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा परिवर्तन किया गया है। पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को एकबार फिर अहम जिम्मेदारी दी गई है। 



वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) डॉ आनंद छाबड़ा को दुर्ग आईजी बनाकर राजधानी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सात अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।

देखिए गृह मंत्रालय से जारी सूची:-


छत्तीसगढ़ : सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित 3 अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप आगामी आदेश तक विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया जा रहा है।



जारी आदेशा के तहत फखरूद्दीन कुरैशी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, दिग्विजय कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं टेमन लाल को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा-अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.