Media24Media.com: कार्तिक पूर्णिमा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कार्तिक पूर्णिमा. Show all posts
Showing posts with label कार्तिक पूर्णिमा. Show all posts

सातपारा में हुआ, कार्तिक पूर्णिमा को माता शाकंभरी की प्राण प्रतिष्ठा, शाकाहार को बढ़ावा देने मरार पटेल समाज कर रहे हैं पहल

No comments Document Thumbnail

अभनपुर : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटेल समाज अभनपुर राज के ग्राम सातपारा में प्रकृति की देवी माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित की गई। समाज के लोगों द्वारा माता शाकंभरी की विधि विधान से पूजा आराधना कर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने के पश्चात् मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।


इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित, रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत जहां पटेल समाज के लोग निवासरत है। ऐसे सभी गांवों में सामाजिक भवन निर्माण तथा माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापना के साथ साथ शाकाहार को बढ़ावा देने जोर दिया जाएगा।इसकी शुरुआत पिछले कुछ वर्षों से समाज द्वारा किया जा चुका है।नगर घड़ी रायपुर, अभनपुर, आरंग सहित प्रदेश में शाकंभरी जयंती के अवसर पर प्रसाद स्वरूप सर्व समाज के लोगों को सब्जी वितरण किया जाता है।

ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी भव्य रूप से प्रत्येक गांवों में सर्व समाज को सब्जी वितरण किया जाएगा। इसके लिए समाज के पदाधिकारीगणों द्वारा रूपरेखा बनाया जा रहा है।साथ ही आगामी चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद, जिला स्तर पर पटेल समाज की प्रतिनिधित्व व भूमिका पर भी योजना बनाई जा रही है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, अभनपुर राज अध्यक्ष मनराखन पटेल , सचिव धर्मेंद्र पटेल , कोषाध्यक्ष नेतराम पटेल , कमल पटेल, टेकराम पटेल, बुधारू पटेल, रिखीराम पटेल ,ओमप्रकाश पटेल , गीतू पटेल मनहरण पटेल, बुधराम पटेल , पूरन पटेल , संतराम पटेल ,नरेंद्र पटेल ,फेरहा राम पटेल ,खोरबाहरा पटेल ,खेमराज पटेल ,प्रवीण पटेल, शंकर पटेल ,केदार पटेल, देवनारायण पटेल ,युगल पटेल ,प्रकाश पटेल बीरबल पटेल ,देवराज पटेल ,सुखीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणों की उपस्थिति व सहभागिता रही ।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनाया जा रहा प्रकाश पर्व

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कल गुरूनानक जयंती है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसी कड़ी में राजनांदगांव में गुरु सिंह सभा द्वारा कल शाम नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिक्ख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरूनानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया है।



कल ही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशभर में पुन्नी मेले का आयोजन होगा। प्रदेश के विभिन्न नदियों के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान की भी परंपरा है। मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान, दीपदान, हवन और यज्ञ करने से पुण्यलाभ होता है।

शिव की भक्ति में लीन नजर आए PM Modi , देखें Video

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली :  सोमवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान वो वाराणसी के घाटों पर शिव भक्ति में लीन नजर आए। पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रूज से चेतनसिंह घाट पर लेजर शो का आनंद लिया। PM Modi ने इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल






https://twitter.com/narendramodi/status/1333416972114034688?s=20




इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पहली बार'देव दीपावली'के अवसर पर उपस्थित होकर काशी की मनोरम छटा के साक्षी बने।





यह भी पढ़ें : –निपटा लें अपने काम ,दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक





PM Modi ने कही ये बात





देव दीपावली के आयोजन में शिरकत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'आज जब काशी की विरासत वापस लौट रही है तो ऐसा लग रहा है जैसे काशी, माता अन्नपूर्णा के आगमन की खबर सुनकर सजी संवरी हो। लाखों दीपों से काशी के 84 घाटों का जगमग होना अछ्वुत है। गंगा की लहरों में यह प्रकाश इस आभा को और भी अलौकिक बना रहा है।





देवों की दीपावली देव दीपावली है'





उन्होंने कहा 'आज हम जिस देव दीपावली के दर्शन कर रहे हैं इसकी प्रेरणा पहले पंचगंगा घाट पर स्वयं आदि शंकराचार्य जी ने दी थी। बाद में अहिल्याबाई होल्कर जी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। कहते हैं कि जब त्रिपुरासुर नामक दैत्य ने पूरे संसार को आतंकित कर दिया था तब भगवान शिव ने काॢतकी पूॢणमा के दिन उसका अंत किया था। आतंक, अत्याचार और अंधकार के उस अंत पर देवताओं ने महादेव की नगरी में आकर दीये जलाकर दिवाली मनाई थी। देवों की वह दीपावली ही देव दीपावली है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.