Media24Media.com: काटी हाथ की नस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label काटी हाथ की नस. Show all posts
Showing posts with label काटी हाथ की नस. Show all posts

धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में महिला ने काटी हाथ की नस, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 भोपाल । इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला को जब धीरेंद्र शास्त्री से मिलने न दिया गया तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और अस्पताल ले जाया गया।


पिछले कुछ दिनों से कनकेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली और वो बेसुध हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

इंदौर में धीरेंद्र शास्त्री की सात दिवसीय कथा चल रही है

मंगलवार को उन्‍होंने कहा”भागवत महत्व बताया। शास्‍त्री ने कहा कि भागवत सुनकर भाग्य खुल जाता है। भगवत कथा हमें जीवन सही तरह से जीने का मार्ग दिखाती है, इसलिए हर व्यक्ति को भागवत का श्रवण करना चाहिए। जीवन में भगवान शिव का स्मरण करने से सारे संकट दूर हो जाते है और जो व्यक्ति मन से राम नाम लेता है उसके एक बार राम बोलने पर ही करोड़ों यज्ञ के समान फल प्राप्त हो जाता है। जीवन में कभी भी अभिमान को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। अभिमान अशिष्ट बना देता है और सत्य तो यह है कि जो शिष्ट है वही विशिष्ट है।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.