Media24Media.com: काउंसिलिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label काउंसिलिंग. Show all posts
Showing posts with label काउंसिलिंग. Show all posts

अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में आज कोरबा जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया राजीव गांधी आडिटोरियम टांसपोर्ट नगर में चल रही है। प्रथम चरण में वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों की काउंसलिंग की गई। सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रधानपाठकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। सहायक शिक्षकों द्वारा भी काउंसिलिंग में सम्मिलित होकर निर्धारित सूची में से पसंद के विद्यालयों का चयन किया जा रहा है।

काउंसिलिंग में भाग लेने वालों को तत्काल दिया जा रहा चयनित स्कूल में पदस्थापना का आदेश पत्र

कलेक्टर अजीत वसन्त ने शासन के निर्देशों के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग की प्रकिया अपनाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिले में शिक्षक विहीन विद्यालयों और एकल शिक्षकीय विद्यालय में अतिशेष शिक्षकों का समायोजन होने से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नियमित शिक्षक उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। काउंसिलिंग में सम्मिलित शिक्षकों द्वारा चयनित विद्यालय में तत्काल नवीन पदस्थापना आदेश भी जारी किया जा रहा है।

शिक्षिका ने जताई संतुष्टि

काउंसिलिंग में सम्मिलित होकर निर्धारित सूची में से पसंद का स्कूल चयन कर नवीन विद्यालय में जाने वाली प्राथमिक शाला जेन्जरा की शिक्षिका श्रीमती देकुमारी साहू ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अब नवीन विद्यालय ढेलवाडीह में शिक्षक का दायित्व निर्वहन करेंगी। उन्होंने काउंसिलिंग में पसन्द के विद्यालय मिलने पर खुशी प्रकट की।

शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 08 से 10 फरवरी तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 08 फरवरी दोपहर 12 बजे से 10 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1342 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।

शिक्षक पद हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 से 12 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 12 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

व्याख्याता पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 8 सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती - 2023 में व्याख्याता पद के अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 अगस्त से 15 अगस्त तक की गई थी। 
                    

ऑनलाईन काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 8 सितम्बर को लोक शिक्षण संचालनालय खण्ड-3, प्रथम तल इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी।

संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 30 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।


शासकीय आईटीआई में चयनित 84 प्रशिक्षण अधिकारियों की सूची जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयन सूची संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी कर दी है। इसके लिए व्यापमं ने चयन परीक्षा ली थी। इसके पश्चात आनलाइन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों के दस्तावेज, आनलाइन स्क्रूटनी एवं चयन समिति की अनुशंसा उपरांत चयनित 84 अभ्यर्थियों की सूची विषयवार जारी की गई है।

इसमें इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से 4, कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 16, कारपेंटर के 2, टर्नर के 1, फिटर के 12, मेकेनिस्ट ग्राइंडर का 1, मेकेनिक ट्रैक्टर के 1, मेकेनिक डीजल के 7, मेकेनिक मोटर व्हीकल के 1, वर्कशाप कैल्क्यूलेशन एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग के 28, वेल्डर के 7, शीट मेटल वर्कर के 1, सीविंग टेक्नालाजी के 2, एम्प्लायबिलिटी स्किल्स के 1 पद के लिए सूची जारी की गई है।

सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पद के लिये बी.एड. योग्यता के संबंध में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 12489 पद वितिापित किये थे. व्याख्याता के 432 पदों पर भर्ती लगभग पूरी हो चुकी है. शिक्षक के 5772 पदों पर काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है और लगभग 10 दिन में पूरा हो जायेगा. इन पदों पर बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र है तथा उनकी भर्ती लगातार की जा रही है.

सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर नियुक्ति के लिये काउंसिलिंग प्रारंभ जा चुकी है. छत्तीसगढ शासन व्दारा जारी विज्ञापन में सहायक शिक्षक के पदों पर भी बी.एड. को पात्र माना गया था, और उन्हें व्यापाम की परीक्षा में बैठने का अवसर भी दिया गया, परन्तु इसी बीच अचानक दिनांक 11 अगस्त को राजस्थान राज्य से संबंधित सिविल अपील क्र. 5068/2023 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बी.एड. को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिये अपात्र घोषित कर दिया.

इसके तत्काल बाद माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने याचिका क्र. डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 में दिनांक 21 अगस्त को सहायक शिक्षक पद हेतु बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की कार्यवाही स्थगित रखने का आदेश दिया, परन्तु डी.एड. एवं डी.एल.एड. की काउंसलिंग पर कोई रोक नही लगाई. माननीय न्यायालय के इस आदेश में पालन में डी.एड. एवं डी.एल.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी रखी गयी है, जिससे राज्य के युवाओं को शीघ्रता से रोजागार दिया जा सके. बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध विधिक उपचारों के बारे में महाधिवक्ता महोदय से मार्गदर्शन मांगा गया है.

शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 से 23 अगस्त तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 23 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट  https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।
                      

इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

व्याख्याता पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 से 20 जुलाई तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 जुलाई से 20 जुलाई रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है।
                  

इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मुक्त एवं महिला तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक-पृथक कटऑफ रैंक निर्धारित किए गए है। काउंसिलिंग में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते है, जो निर्धारित कटऑफ रैंक में शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 लिखित परीक्षा के परीणाम 2 जुलाई 2023 को घोषित किए जा चुके है। परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html में देखे जा सकते है। सर्वप्रथम व्याख्याता के पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया की प्रारंभ की जा रही है।

चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि अट्ठाईस अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग और बीपीटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन में की गई त्रुटियों को सुधारने और एडिट करने का एक और मौका दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर में अपडेशन किया जा रहा है। काउंसिलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि अट्ठाईस अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे तक बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित काउंसिलिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में एक शिकायत निवारण सेल भी बनाई गई है,



जहां काउंसिलिंग प्रक्रिया और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में एडमिशन संबंधी शिकायत की जा सकेगी। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए - एक शून्य चार हेल्पलाइन नंबर भी अट्ठाईस अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। निर्णय के अनुसार सत्ताईस अक्टूबर के बाद सभी निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में अपलोड की जाएगी। साथ ही बीपीटी की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की माध्यम से की जाएगी।

सुदुर अंचल के छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने एक और संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के सुदुर अंचल के छात्रों को बड़ी राहत दी है। जहां नेटवर्क और अन्य तकनीकी कारणों से नीट क्वालिफाई (Neat qualification) के लिए होनहार छात्र-छात्राएं जो काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर अपना पंजीयन नही करा सके थे, उन्हें अब प्रदेश के निजी कॉलेजों में पेमेंट सीट पर प्रवेश (Payment seat entry) दिलाने सीएम बघेल ने निर्देश दिए है। इन होनहार बच्चों का भविष्य अब सरकार संवारेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है कि एमबीबीएस के लिए निजी कॉलेजों के पेमेंट सीट में बच्चों को राज्य सरकार के खर्च पर दाखिला दिलाया जाएगा।





यह भी पढ़ें : –कलेक्टर ने खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, यह है मामला





मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि किसी भी बच्चे के भविष्य के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के ऐसे सभी होनहार बच्चों के एमबीबीएस में दाखिला के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में जैसे ही यह बात आयी कि दंतेवाड़ा जिले के 27 होनहार छात्र-छात्राएं जिन्होंने नीट क्वालिफाई किया है परन्तु नेटवर्क प्राब्लम के चलते प्रथम काउंसलिंग में उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था।





यह भी पढ़ें : –ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,हड़कंप





काउंसिलिंग के लिए तय समय पर नही करा सके थे अपना पंजीयन





इस सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर पंजीयन कराने का प्रयास किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय काउंसलिंग पूर्व इनका रजिस्ट्रेशन कराया गया परंतु ये छात्र चयन से वंचित रह गए । राज्य में पंजीयन हेतु द्वितीय अवसर नहीं होने से उनका पंजीयन नहीं कराया जा सका। प्रथम काउंसलिंग के पश्चात इसमें दो छात्रा कुमारी पदमा मडे और पीयूषा बेक एमबीबीएस में प्रवेश की पात्रता रखती हैं।





मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर दंतेवाड़ा द्वारा इन छात्राओं का प्रदेश के निजी कॉलेजों में दाखिला की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे भी यदि इनमें से कोई छात्र कटअप के बाद प्रवेश के लिए पात्र पाया जाता है तो उन्हें भी निजी काॅलेजों की पेमेंट सीट पर दाखिला दिलाया जाएगा और इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.