Media24Media.com: कांस्टेबल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांस्टेबल. Show all posts
Showing posts with label कांस्टेबल. Show all posts

ठगी के मामले में ASI निलंबित, प्रधान आरक्षक बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। भिलाई. जनरल प्रोविडेंट फंड-जीपीएफ खातों से उनसठ लाख रूपये की ठगी के मामले में बिलासपुर एएसपी ऑफिस की फंड शाखा प्रभारी के पद पर पदस्थ एएसआई मधुशिला सुरजाल को निलंबित और हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर आपसी मिलीभगत से ठगी करने का आरोप है। दो दिन पहले ही पुलिस ने हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। वहीं, मधुशिला सुरजाल फरार है,  जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।



वहीं, भिलाई नगर के रिसाली क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर दस लोगों से करीब दस लाख रूपये की ठगी के मामले में नेवई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रिसाली नगर पालिका निगम कार्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर करीब दो साल पहले लोगों से पैसे लिए थे। इसके अलावा भिलाई नगर निगम थाना क्षेत्र के तालपुरी में अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण के नाम पर एक बुजुर्ग के खाते से चार लाख अटहत्तर हजार रूपये से अधिक की राशि निकाल ली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.