Media24Media.com: कांग्रेसी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेसी. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेसी. Show all posts

बार बार हार की समीक्षा करने वाले कांग्रेसी जरा बताए हार का जिम्मेदार कौन है: पुरंदर मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर कटाक्ष करते हुए यह सवाल दागा है कि क्या कांग्रेस नेता केवल समीक्षा के नाम पर खानापूर्ति ही करते रहेंगे? विधानसभा के बाद हाल ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के लिए आखिर कब तक जिम्मेदारी तय की जाएगी? मिश्रा ने कहा कि समीक्षा बैठक में भी कांग्रेस की आपसी जूतम-पैजार के नजारे देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस के लोग अपनी हार से सबक लेने के लिए अब भी तैयार नहीं है और कांग्रेस को रसातल का रास्ता दिखाने पर आमादा हैं।


भाजपा विधायक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में हार का हार पहनने के लिए जब कोई तैयार नहीं है और कांग्रेस नेतृत्व भी इस मसले पर गोलमोल बातें करके जिम्मेदारी तय करने से बच रहा है, तब इस तरह की समीक्षा बैठकें सिर्फ जुबानी जमाखर्च ही साबित होंगी। कांग्रेस की हालत तो यह है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के परिप्रेक्ष्य में बजाय शर्मनाक पराजय के कारणों की समीक्षा करने के कांग्रेस के लोग आपसी जूतमपैजार में लग गए हैं और अपनी चमड़ी बचाने के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा इस बुरी तरह चरमरा गया है कि वहाँ अब कोई किसी सुनने को तैयार ही नहीं है। आत्म-चिंतन के नाम पर कांग्रेस के लोग अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने का ही काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भी यही नजारा कांग्रेस में नजर आता रहा और हालत यह थी कि पराजय से सबक लेकर संगठनात्मक ढाँचे और अपने सिकुड़ते जनाधार को दुरुस्त करने पर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं रहा और पूरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ऊहापोह, आपसी अंतर्कलह और बिखराव की शिकार रही और नतीजा सबके सामने है।

भाजपा विधायक मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कवासी लखमा और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि भूपेश बघेल चुनाव लड़े वहां कार्यकर्ताओं ने मंच से कहा कि वह बाहरी हैं। दरअसल कांग्रेस में जो सत्ता से लेकर संगठन तक भ्रष्टाचार व्याप्त है, वहीं कांग्रेस की अंतर्कलह का बड़ा कारण है। सत्ता में रहकर कांग्रेसी केवल छत्तीसगढ़ को लूटते रहे और इसके कारण आज अंतर्कलह सामने दिखाई दे रही है। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस की हार के लिए किसी एक नेता को जिम्मेदार नहीं मान रहे हैं, पर वे यह बताने से गुरेज कर रहे हैं कि अगर कोई एक नेता जिम्मेदार नहीं है तो जो-जो नेता जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही कब तक तय की जा रही है? चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर अन्य मामलों में पहले भी नाराजगी सामने आई थी। हार के बाद अब वरिष्ठ नेताओं ने कई लोकसभा में बाहर से प्रत्याशी उतारे जाने और स्थानीय लोगों को दरकिनार करने का मुद्दा बना लिया है।

भाजपा विधायक मिश्रा ने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की सुगबुगाहट इस बात का साफ संकेत है कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए मत्था तलाशा जा रहा है। प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस हाईकमान को चुनाव के समय कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्र लिखकर संगठन में अनियमितता सहित कई मामलों से अवगत कराया था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कामकाज पर भी उंगली उठ रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की ओर से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को अपने ही प्रत्याशियों पर टिप्पणी किए जाने पर पार्टी से निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई की गई थी। मिश्रा ने कहा कि खुद बघेल राजनांदगांव में चुनाव हार गए, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिव डहरिया को शिव बताकर शिव और राम के बीच लड़ाई की बात कही, उसका क्या नतीजा सामने आया? आखिर बघेल समेत कांग्रेस के नेता मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि बघेल, लखमा, डहरिया, देवेंद्र यादव क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई? मिश्रा ने यह दो टूक सवाल भी किया है कि बघेल समेत कांग्रेस के नेता कब तक 'एक्स' में ही पोस्ट करेंगे? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की यह जो प्रचंड हार हुई है, उसका आखिर जिम्मेदार कौन है, कांग्रेस के बड़े नेता पहले इस सवाल का जवाब दें।


कांग्रेस की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष, बोले - न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/भैरमगढ़। कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। यह तो वो भी जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।


बीजापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। हर दिन कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

गोबर का पैसा खा गई कांग्रेस सरकार

साय ने कहा कि कांग्रेसियों को इस बार खाता खोलने भी नहीं देना है। 2018 में अपने जनघोषणा पत्र में बड़ा-बड़ा वादा करके जनता का खूब वोट बटोरे, फिर उनको खूब धोखा दिया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।

आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है

साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को जिताया और बस्तर क्षेत्र की 12 सीटों में से 8 सीटों में जीत दिलाई उसके लिए आप सभी का आभार ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है, जिन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की. सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानकर गांव, गरीब मजदूर किसान सबकी सेवा किये, सबकी चिंता किये। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में गरीबों के लिए काम किया। उनको पक्का मकान, गैस सिलेंडर देने, जनधन बैंक खाता खोलने और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया। हम सबको भारत को विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है. ये सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सकता है। इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है।

विष्णु सरकार - भरोसे की सरकार

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। साय ने कहा कि प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने न केवल उनके खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

हरा सोना बदलेगा बस्तर की तकदीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारंभ करेगी। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

दिल्ली से जो भी कांग्रेसी आता है, वह भू-पे का गुण गाता है- रंजना साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें बोलने के लिए जो रटाया गया है, वह बोलना उनकी विवशता है। वे एआईसीसी की मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं तो मीडिया में छाई छत्तीसगढ़ की असल तस्वीर भी देख लें। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की काली करतूतों पर परदा डालने की कोशिश कामयाब नहीं होने वाली।


दिल्ली से जो भी कांग्रेसी आता है, वह भूपेश बघेल के मायाजाल में फंस जाता है। हर किसी की आंख पर भू-पे की पट्टी बंध जाती है। जब लड़ने का नारा देने वाली कांग्रेसी लड़की छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए लड़ने की बजाय भूपेश राग अलापती हो तब राधिका खेरा से छत्तीसगढ़ की माताएं, बहनें, बेटियां भला क्या उम्मीद कर सकती हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि दिल्ली से आने वाले सारे कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की भाषा बोलने बाध्य हैं। सब के सब भू-पे के वश में हैं।

भूपेश के झूठ को दोहराना ही इनके छत्तीसगढ़ आने का मकसद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा को छत्तीसगढ़ में यही काम सौंपा गया है। जबकि हकीकत यह है कि अपराधों के मामले में पूरे देश के परिदृश्य में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच कॉम्पटीशन चल रहा है। जैसी हालत राजस्थान में है, वैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में है। जब भाजपा शासित किसी राज्य में महिला पर अपराध की घटना घटित हो तो प्रियंका वहां डेरा डाल देती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में फूल सी बेटियों को कुचला जा रहा है तो कई टन गुलाबी पंखुड़ियों को रौंदने वाली राजदुलारी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

नारी- नारी में भेद कांग्रेस के डीएनए में है और प्रियंका- राधिका खेरा आखिर कांग्रेसी ही तो हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध भूपेश बघेल के बेबुनियाद आरोप को आगे बढ़ाना यहां आने वाले हर कांग्रेसी की प्रतिबद्धता हो गई है। मोदी जी ने 33 फीसदी महिला आरक्षण संसद के दोनों सदनों में पारित कराया है। राधिका खेरा को एक महिला नेता होने के कारण उनका आभार प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। राधिका खेरा झूठे आंकड़े देकर भूपेश बघेल के राज में चल रहे महिला उत्पीड़न पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रही हैं। वह बस्तर की बात करती हैं तो वहां नक्सलियों और कांग्रेस के नेताओं के बीच क्या रिश्तेदारी है यह अक्सर उजागर होता रहता है।

कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ आती हैं तो नक्सलियों के प्रवक्ता जैसा व्यवहार करती हैं। कांग्रेस की विधायक संगीता सिन्हा बताती हैं कि देश में छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलियों से है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि सारे देश में नक्सली हिंसा समाप्ति पर है लेकिन छत्तीसगढ़ में क्या स्थिति है, यह किसी से छुपा नहीं है। राधिका खेरा अंग्रेजी की मुफ्त शिक्षा देने की बात करती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के स्कूलों का शैक्षणिक स्तर देश के सभी राज्यों के बीच अंतिम पायदान पर है। भूपेश बघेल बोरे बासी के जन्मदाता बने घूमते हैं और राधिका खेरा भी कह रही हैं कि भूपेश बघेल ने बोरे बासी को पहचान दी है।

जहां तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहचान देने की बात है तो राधिका खेरा यह अच्छी तरह समझ लें कि छत्तीसगढ़ को घपलों, घोटाले, भ्रष्टाचार, अवैध उगाही, माफियाराज के मामले में भूपेश बघेल की सरकार ने पूरे देश में बदनाम कर दिया है। रही बात 36 में से 34 वादे पूरे करने की, तो जरा वह अपने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से पूछ लें, जो स्पष्ट कह चुके हैं कि केवल 12 वादे पूरे किए गए हैं।12 वादों पर काम चल रहा है और बाकी 12 वादों को छुआ तक नहीं गया है।

 
 
 

कांग्रेसी ही छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना रहे हैं : धरमलाल कौशिक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्यायधानी में सरेआम पिस्टल से फायरिंग किया जा रहा है इससे पहले भी जिसने पिस्टल चलाई उसने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।


 इसके बाद भी कांग्रेस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था इसी कांग्रेस की लापरवाही व गुंडागर्दी के कारण आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते है छत्तीसगढ़ सुरक्षित राज्य है पर जमीनी हकीकत यह है कि आज छत्तीसगढ़ पुरी तरह से अपराध गढ़ बन चुका है हाल ही में राजधानी में सरेआम तलवार से केक काटा जा रहा है। तालिबानी अंदाज में सड़कों पर हथियारों के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। यह हथियार किसी पर भी चल भी सकते हैं। 

किन्तु सरकार इस पर कार्यवाही करना छोड़ केवल आरोप लगाने में व्यस्थ है। मनेन्द्रगढ़ जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के गुंडापुत्र के हाथों एक युवक की हत्या हो गयी थी और अनेक कांग्रेसियों के गुंडागर्दी. की खबर लगातार अखबारों में पड़ने को मिलता है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बहुत संवेदनशील स्थिति है कि छत्तीसगढ़ में मानव जीवन किस प्रकार संकट में पहुंच रहा है। किस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सरेआम सड़क पर दहशतगर्द कैसे दहशतगर्दी फैला रहे हैं।

 आज छत्तीसगढ़ की माता- बहने शर्मसार हो चुकी है, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी आयी थी उन्होंने दुनिया भर की बातें कही लेकिन छत्तीसगढ़ में इतने हैवानियत हादसे हो रहे है इस मामले में एक शब्द नहीं कही उन्होंने केवल उन्हीं बातों का जिक्र किया जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें लिख कर दिया था। भाजपा बार-बार कहती है कि यह सरकार तुष्टीकरण के आधार पर चल रही है। क्या अब उस पिस्टल का भी तुष्टिकरण होगा, जो लोगों की जान ले लेती है। 

गोली लग जाती है। इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका कड़ा विरोध करेंगे। निश्चित रूप से यह भयावह स्थिति जो आज है, यह कांग्रेस पार्टी, इसके गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सारे लोग 2023 की छटपटाहट में सब भूल गए हैं। इस सरकार ने सारी छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी घटनाओं की निंदा करती है और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.