Media24Media.com: कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन. Show all posts

मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे : भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनाने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता को विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से पीड़ा होने लगी है। कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और इसी के चलते न्याय यात्रा के नाम पर फिर से भ्रमजाल बुनकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के फैलाने भ्रमजाल को भलीभाँति समझ चुकी है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे। जिसके चलते कांग्रेस की न्याय यात्रा में कोई भी शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं।


भाजपा प्रदेश महामंत्री  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ न्याय करे। कहने को तो बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में भूपेश बघेल के इशारों पर काम होता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करने के लिए आंदोलन किया था, लेकिन उस आंदोलन को जनता ने नकार दिया वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अपनी छवि चमकाने के लिए पुलिस के साथ जानबूझकर बदसलूकी की।

श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पिछले पांच वर्षों में जो आपराधिक घटनाएं घटी वहीं किसी से छुपी नहीं है। किस तरीके से एक युवती को गंडासे लेकर शहर में घुमाया गया, कांग्रेस के नेता प्रदेश की दुराचार की घटना को छोटी घटना बताते रहे। छत्तीसगढ़ को लुटने के लिए भूपेश बघेल की तत्कालीन सरकार ने बड़े-बड़े घोटाले कर डाले।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस दौरे पर सिर्फ अपनी टोकन उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। सीधे-सीधे दीपक बैज को अकेला छोड़कर बड़े नेताओं ने इस यात्रा से किनारा कर लिया है एक बार फिर कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सतह पर दिखाई दे रही है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.