Media24Media.com: कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला. Show all posts

छत्तीसगढ़ में CBI ने कांग्रेस नेता के घर पर की छापेमारी, CGPSC घोटाले मामले की चल रही जांच

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। आज सुबह CBI ने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के तहत की गई है। CBI की 5-10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची है और उन्होंने घर के हिस्सों की जांच की है तथा जरूरी दस्तावेजों की छानबीन की है।


CGPSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है।

राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला, जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, का नाम भी इस घोटाले में सामने आया है। CBI ने स्वर्णिम शुक्ला के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं और जांच के दौरान हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान पर भी टीम पहुंची है।

CBI की टीम PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच कर रही है और घोटाले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.