Media24Media.com: कांग्रेस को झटका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस को झटका. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस को झटका. Show all posts

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मंतूराम पवार समेत कई नेता बीजेपी में शामिल, बीजेपी बोली - कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता और अंतागढ़ पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान के साथ मस्तूरी जिला पंचायत के दो सदस्यों ने भी भाजपा में प्रवेश ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी में इन नेताओं के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। कहीं ना कहीं लोकसभा के चुनाव में बिलासपुर सीट से भाजपा को फायदा मिल सकता है।


भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लेने के साथ ही पूर्व कांग्रेसी अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि पार्टी में रहकर हमेशा उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा है। पार्टी के कामकाज से लगातार उन्हें उपेक्षित रखा जाता रहा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे। लेकिन अपने चेहेते को कांग्रेस ने टिकट दिया। बीते 15 सालों से कोटा विधानसभा में वह मेहनत कर रहे थे, जनता के बीच जा रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा अजीत जोगी की पार्टी जनता जोगी कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। जनता जोगी कांग्रेस के अखिलेश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। अखिलेश पांडे जनता जोगी कांग्रेस के बैनर तले विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज एक डूबता हुआ जहाज हो गया है। कांग्रेस पार्टी के नेता पार्टी छोड़कर जाने लगे हैं। अब धीरे-धीरे कांग्रेस जनता के मन से भी उतरने लगी है। जनता से दूर जाने की वजह से ही कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। साव ने कहा कि जो राष्ट्रहित में छत्तीसगढ़ के हित के लिए भाजपा में आना चाहते हैं उनका हमेशा से स्वागत है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.