Media24Media.com: कांगेर घाटी राष्ट्रीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांगेर घाटी राष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label कांगेर घाटी राष्ट्रीय. Show all posts

मुख्यमंत्री ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान काफी टेबल बुक का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लामनी स्थित पक्षी विहार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान काफी टेबल बुक और कैलेण्डर का विमोचन किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस काफी टेबल बुक में सम्पूर्ण बस्तर क्षेत्र की जैव विविधता की रोचक चित्रात्मक जानकारी दी गई है,

जो लोगों के लिए उपयोगी होगी। वन विभाग द्वारा लगातार ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में प्रकृति भी है और संस्कृति भी है। काफीटेबल बुक में बस्तर की प्रकृति और वहां की संस्कृति को शामिल किया गया है।

इस अवसर लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कलेक्टर चंदन
कुमार
, डीएफओ डी.पी साहू, संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर सहित गणमन्य नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.