Media24Media.com: कसडोल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कसडोल. Show all posts
Showing posts with label कसडोल. Show all posts

कसडोल शहर के एक किमी के दायरे में आ गया था बाघ, वन विभाग का अमला था सतर्क, ट्रैक्यूलाइज कर किया गया काबू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कसडोल शहर के बिल्कुल एक किमी के दायरे में पहुंच गये बाघ को वन विभाग ने सफलतापूर्वक काबू पा लिया। यह वाकया कसडोल शहर से लगे ग्राम कोट का है। बाघ एक पैरे के ढेर में छिप गया था। वन विभाग की टीम पहुंची और बेहद कुशलता से बाघ को ट्रैक्यूलाइज किया। टैक्यूलाइज करने के बाद बाघ कुछ देर तक होश में रहा और पास ही के पेट्रोल पंप के पीछे की तरफ आ गया लेकिन उसे तेजी से बेहोशी आई और फिर उसे नियंत्रित कर लिया गया। बाघ के बिल्कुल शहर के पास आने से लोगों के लिए कौतूहल का विषय था कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाएगा।

वन विभाग के अमले ने इसकी योजना बनाई और बेहद सफलतापूर्वक यह कार्य संपन्न किया गया। बताया जाता है कि यह बाघ ओडिशा के रास्ते से बारनवापारा पहुंचा होगा। आठ महीने से यह बारनवापारा में सक्रिय था। बाघ की सक्रियता केवल कोर एरिया में रहे इसके लिए वन विभाग ने पर्याप्त प्रयास किये थे। जब बाघ का मूवमेंट कोर एरिया से बाहर होने की खबर मिली तो अमले ने सतर्कता से अपनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि अब बाघ को किसी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा ताकि इसे और भी सुरक्षित परिवेश मिले।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ को रेडियो कालर लगा दिया गया है। इससे बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने में आसानी होगी। इसके रक्त का नमूना भी लिया गया है। बाघ पूरी तरह स्वस्थ है। उल्लेखनीय है कि बाघ के शहर के पास होने की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग एवं वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी कानन पेण्डारी चिड़ियाघर बिलासपुर डॉ. पी.के. चंदन वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी नंदन वन जू एवं जंगल सफारी नवा रायपुर डॉ. राकेश वर्मा तथा डॉ. रश्मिलता राकेश पशु चिकित्सा अधिकारी कसडोल के टीम ने तत्काल ग्राम कोट पहुंच कर ग्रामीण धीराजी के बाड़ी में रखे पैरा के ढेर में छुपे बाघ को ट्रैक्यूलाईज करने की प्रयास किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रायपुर व्ही. श्रीनिवास राव प्रधान, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) प्रेम कुमार, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त रायपुर राजु अगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर श्रीमति सतोविशा समाजदार, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल, श्री आनंद कुदरया अधीक्षक बारनवापारा भी मौजूद थे।

टाइगर रिजर्व बनने से बाघों को नैचुरल हैबिटेट में मिलेगा बेहतर परिवेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्वके रूप में एक नया टायगर रिजर्व मिल गया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व और असम के मानस टाइगर रिजर्व के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। इस टाइगर रिजर्व के बनने से बाघों को नैचुरल हैबिटेट में बेहतर परिवेश मिल पाएगा और इनके बेहतर संवर्धन के अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ में अब 4 बाघ रिजर्व हो गए हैं, जिससे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से मिल रही तकनीकी और वित्तीय सहायता से इस प्रजाति के संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पहले ही टूरिस्टों ने अचानकमार में टाइगर साइट किया था। टाइगर रिजर्व बनने से एक बार छत्तीसगढ़ पुनः बाघों से गुलजार हो जाएगा।


मुख्यमंत्री द्वारा कसडोल में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कसडोल में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब कसडोल के प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए और पटेल समाज को लवण में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति के आरक्षण के संबंध में कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण बढ़ाया है। अनुसूचित जाति समाज यदि गणना करवाने की सहमति दे तो उनकी भी गणना करवाने कमीशन गठित किया जाएगा। यदि जनसंख्या में वृद्धि होगी तो आरक्षण भी उसी अनुपात में होगा। उन्होंने प्रज्ञा कुर्मी समाज द्वारा बालिक शिक्षा के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि शासन स्तर से प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास खोलने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री को ब्राम्हण समाज ने बलार डेम का नामकरण स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सिंधी समाज ने नियमानुसार भूमि आबंटन, धोबी समाज ने रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी समाज की मांग पर कसडोल में कबीर ग्रंथालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने जायसवाल समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, दिगंबर जैन समाज को मंदिर निर्माण के लिए भूमि का आबंटन प्रक्रियानुसार करने कहा।

इसी प्रकार तहसील साहू समाज और यूथ क्लब समिति को नियमानुसार रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलेक्टर को निषाद समाज द्वारा मछुवारों के लिए नाव की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।  मुख्यमंत्री ने मसीही समाज के कब्रिस्तान के लिए आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसी प्रकार सुन्नी मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के भूमि आरक्षित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री गोंड़ समाज के प्रतिनिधियों को भवन की मांग पर कहा कि भूमि आबंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।   

छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बना लाभ का व्यवसाय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार-भाटापार जिले के विधानसभा कसडोल के ग्राम लाहोद पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने यहां पर ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जाना और अधिकारियों के इनके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम लाहोद में 52 करोड़ 41 लाख रुपए लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 39 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ रुपए से अधिक के 25 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिवद्वय सुश्री शकुंतला साहू एवं चंद्रदेव राय, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिक की सहूलियत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा, लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण, कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार उन्होंने पुटपुरा-घिरघोला- दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण, चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 किमी का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य, खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन कार्य, शासकीय हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण, लवन व लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख स्वीकृत किए जाने की घोषणा, कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण, डमरू उदवहन सिंचाई योजना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना गौपालकों के लिए आय का जरिया बनी है। लोग अब पशुपालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चार किश्त में राशि का भुगतान किया जा रहा है। जिससे किसानो ंकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में किसानों की संख्या में वृद्धि होने के साथ साथ कृषि रकबा में भी बढ़ोत्तरी हुआ है। कृषि अब लाभ का व्यवसाय हो गया है। किसानों के आय में वृद्धि हुई है। गांवों में गौठान निर्माण किया गया है, जो आजीविका केंद्र के रूप मे विकसित हो रहे हैं।

ग्रामीणों से लिया फिडबैक

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में छात्र भेसराम पटेल और अन्य छात्रों ने पैजनी के स्कूल से स्थानांतरित शिक्षिका ममता राठौर के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई हेतु कलेक्टर को निर्देशित किया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 7 वीं के छात्र कृष वर्मा ने बताया कि निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा से हम गरीब छात्रों को भी अच्छी एजुकेशन मिल पा रही है। उन्होेंने बताया कि उसने 3 डी प्रिंटर भी डिजाइन किया है। इसी तरह कक्षा 7वीं की छात्रा भूमि वर्मा ने अंग्रेजी में अपना परिचय बताते हुए कहा कि बेहतर पढ़ाई के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अन्य गतिविधियों का नियमित संचालन स्कूल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महतारी दुलार योजना के तहत उन्हें 5 हजार रुपए प्रति वर्ष मिलता है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की लाभान्वित ग्राम जुड़ा की श्रीमती रेणु ने बताया की इस योजना से मेरे स्वास्थ्य में पूर्ण रूप से सुधार हुआ है।

गांव की अन्य महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं, बच्चों को भी इसका लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने द्वारा नमक, शक्कर, चांवल, गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल के बारे में पूछने पर खम्हरिया निवासी लिलेश्वरी डहरिया ने बताया कि उन्हें राशन, नमक, शक्कर नियमति रूप से मिल रहा है। लवण के मृत्युजंय पांडे ने बताया कि उन्हें धान की सभी किस्त की राशि मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत अब तक वे एक लाख रूपए का गोबर बेच चुके हैं। सारखोर की जावा बाई ने बताया कि वह गोबर बेचने के साथ ही साथ दूध भी बेचकर लाभ कमा रही हैं। पलारी के किसान प्रेमलाल वर्मा ने बताया कि उसे मुर्गी पालन में कोरोना के समय बहुत नुकसान हुआ। एक एकड़ की जमीन है, अभी बहुत दिक्कत हो रही है। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने क्लेक्टर को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

किसान अघनू कोसले के घर किया भोजन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम लाहोद के लघु कृषक और श्रमिक अघनू कोसले के घर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर लाल भाजी, पालक भाजी, कुसुम भाजी, सिल-बट्टे में पिसे हुए टमाटर की चटनी, नवलगोल- मटर और आलू-भाटा-रखिया बड़ी का स्वाद लिया। भोजन के उपरांत वे कोसले के परिवार के सभी सदस्यों से मिले और उन्हें उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने अघनू कोसले के घर के सामने स्थित जैत-खंब की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.