Media24Media.com: कवि सम्मेलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कवि सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label कवि सम्मेलन. Show all posts

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कवि सम्मेलन का भरपूर उठाया आनंद, मंचस्थ सभी कवियों ने दर्शकों को बांधे रखा

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज संध्या राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन का रसपान करने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दर्शक दीर्घा में बैठकर कवियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं का भरपूर आनंद लिया। कवियों ने हास्य कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को गुदगुदाया तो ओजपूर्ण कविता से दर्शकों में जोश भी भरा। मुमताज नसीम की सरस्वती वंदना की सुमधुर गूंज से कवि सम्मेलन की सुहावनी शुरुआत हुई। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने हास्यबोध के भाव के साथ मंच का प्रभावशाली संचालन किया। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, कुशल कुशवाहा, अमित शर्मा ने अपनी कविताओं से ऐसा शमां बांधा की दर्शक पूरे समय कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे।

मुख्यमंत्री बघेल 16 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित कवि सम्मेलन और क्षेत्रीय सरस मेला में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कवि सम्मेलन तथा क्षेत्रीय सरस मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे 16 दिसम्बर को ही सबेरे महासमुंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 16 दिसम्बर को सबेेरे 9.30 बजे से महासमुंद अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे।

वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्राम-शेर हेलीपेड, जिला-महासमुंद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 16 दिसम्बर को शाम 7.00 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला के शुभारंभ समारोह और रात्रि 9.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन-2022 में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का आज शाम अपने निवास कार्यालय में विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर चैनल के चेयरमैन नमित जैन, संपादकीय निदेशक मनोज सिंह बघेल, प्रमुख संवाददाता डॉ. वैभव शिव पाण्डेय मौजूद रहे। 

 



गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी 16 दिसंबर को पुलिस मैदान रायपुर में अखिल भारतीय देसी टॉक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में मुख्य कवि कुमार विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गीतकार रामेश्वर वैष्णव, सुश्री कविता तिवारी, जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, दिनेश बावरा जैसे प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.