Media24Media.com: कलेक्टर प्रभात मलिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कलेक्टर प्रभात मलिक. Show all posts
Showing posts with label कलेक्टर प्रभात मलिक. Show all posts

महासमुंद : अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सौंपा गया नवीन प्रभार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद  : प्रशासकीय दृष्टिकोण से शासकीय कार्यां के सुचारू सम्पादन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आगामी आदेश पर्यंत तक प्रभार व दायित्व सौंपा गया है।


जिसमें डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले को अतिरिक्त तहसीलदार महासमुंद एवं नायब तहसीलदार नंदिनी देवी वर्मा को नायब तहसीलदार बागबाहरा का नवीन प्रभार सौंपा गया है।


महासमुंद : जिले में सर्व सुविधायुक्त पालना घर ने लिया आकार, कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कामकाजी महिलाओं के सामने हमेशा इस बात की चुनौती रहती है की जब वे ऑफिस जाए तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा। वे अक्सर तनाव में रहती है, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रुचि दिखाई और जिला मुख्यालय में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पालना घर स्थापित किया। जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। 


इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के अनुरूप अब बच्चे यहां घर जैसा माहौल और ममता पाकर बेहद खुश और आनंदित है। बच्चों की खुशी देखकर पालक भी खुश और संतुष्ट है। फिलहाल पालना घर में बच्चों का आना जारी है, धीरे धीरे बच्चो की संख्या बढ़ रही है। जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मती मिषा कोसले का 2 साल का बेटा पालना घर में दिन भर रहता है। इसी तरह फुड इंस्पेक्टर अंजना का बेटा और अन्य अधिकारियों के बच्चे भी यहां रहते हैं। 

डिप्टी कलेक्टर मती मिषा कोसले ने कहा कि बड़े शहरों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बच्चे यहां खुश हैं यही पेरेंट्स की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। यहां सारी सुविधाएं हैं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी हो रही है। इसी तरह फूड इंस्पेक्टर अंजना ने कहा कि सबसे अच्छी बात यहां की सुविधा और सुरक्षा है हम पूरी चिंता मुक्त होकर अपना कार्य कर रहे हैं। पालना घर का संचालन कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की कलेक्टर मलिक के पहल पर जिले का पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से पुताई और चित्रांकन से पालना घर आकर्षक लग रहा है। यहां सभी वातानुकूलित कमरे और हॉल है। कुल तीन एसी लगे हैं। साथ ही 6 सीसीटीवी कैमरा से कमरों सहित कैंपस की निगरानी की जा रही है। यहां दो कक्ष बनाए गए हैं जिसमें एक दुलार कक्ष है जहां सुरक्षित स्तनपान कराया जा सकता है। वही एक स्वप्न लोक जहां पांच बिस्तरों वाला कमरा है जहां बच्चे आराम कर सकते हैं। 

पालना घर की मार्गदर्शिका प्रीति साहू ने बताया कि बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौना, झूला, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखे हुए हैं। जिससे बच्चे सीख सकते हैं। वहीं बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप फ्रिज सहित सुविधायुक्त किचन बनाया गया है, वॉशरूम में भी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा बर्तन तथा अन्य जरूरी चीजें रखी गई है।

 

महासमुंद : राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु ग्राम स्तर पर शिविर का आयोजन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी अनुभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को हल्का पटवारी स्तर पर ग्राम वार शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए है। जिसके तहत महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी  उमेश साहू ने महासमुंद अंतर्गत बी-1 पठन पाठन/ अन्य कार्य हेतु शिविर आयोजन करने ग्राम तिथि वार सूची जारी की है। उन्होंने समस्त हल्का पटवारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ ग्रामों के कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर निर्धारित तिथि में आयोजित शिविर में बी-1 पठन पाठन एवं अपने दायित्व से संबंधित कार्य कराएं। साथ ही अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलो की ऑनलाईन भूईया में दर्ज करना, नवीन ऋणपुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखो की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना,जाति प्रमाण हेतु वशांवली तैयार कर प्रदाय करना एवम राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित करना सुनिश्चित करे।


 महासमुंद अनुविभाग में जारी सूची के अनुसार 6 फरवरी को निम्न ग्रामों में शिविर लगाया जाएगा। इनमें बरबसपुर, परसकोल, परसट्ठी, घोड़ारी, सोरिद, पाली, सोरम, सिरगिड़ी जामली, बनसिवनी, कुकराडीह, कौवाझर, बेलटुकरी, तुमगांव, भोरिंग, लभराकला, खरोरा, मुढ़ेना, साराडीह, चिंगरौद, गौरखेड़ा, मुरकी, सिंघुपाली, कुर्रूभाठा, झलप, जोरातराई, सिंधौरी, सिंघनपुर, गुढ़ेलाभाठा, पण्डरीपानी, बरेकेलकला, सराईपाली, बिरबीरा, खिरसाली, अमोरा, सिंघनगढ़, भावा, पटेवा, बोडरा, सलीहाभाठा, कोकड़ी, नवागांव, बंबूरडीह, मुड़ियाडीह, सेनकपाट, अछोला, खट्टीडीह, गुढे़लाभाठा एवं मोहकम शामिल है।

बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत कल से शिविरों का आयोजन

अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत 6 फरवरी को ग्राम बंसुलाडबरी, मोंगरापाली (रे), खेमड़ा, बोड़रीदादर, सुवरमाल, घोयनाबाहरा, बकमा, टेका, कोसमर्रा, टोंगोपानीकला, बोईरगांव, खुर्सीपार, झिटकी, पंडरीपानी, मुनगासेर, पटपरपाली, अरण्ड, खल्लारी, हाड़ाबंद, घूचापालीकला, कोमा, सुखरीडबरी, गबौद, कलमीदादर, सिर्रीपठारीमुड़ा, कमरौद, शिकारीपाली, छुईहा, तेन्दूकोना, बिराजपाली, पतेरापाली, भालूचुंवा, आंवराडबरी, एम.के. बाहरा, बिहाझर, खुटेरी, डुमरपाली एवं धरमपुर में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह ग्राम स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण पश्चात तहसीलदारों द्वारा ग्राम पंचायतों में 1 मार्च से शिविर लगाए जायेंगे। शिविर में समस्याओं के निराकरण एवं जाति प्रमाण पत्र वितरण की कार्रवाई की जायेगी।

असामयिक वर्षा के कारण खुले में रखे धान की सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करें : कलेक्टर प्रभात मलिक

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद।  कलेक्टर  प्रभात मलिक ने ज़िले के सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व ज़िला  खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज़िले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए ज़िले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में सभी ज़रूरी उपाय करने के निर्देश दिए ।  उन्होंने कहा कि जिले में असामयिक वर्षा (बेमौसम बारिश) के कारण धान खराब न हो। इसे ढकने के लिए तिरपाल,  केप कव्हर आदि के पुख़्ता इंतजाम किए जाए।   


 उन्होंने निर्देशित किया कि सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाए। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मानिटरिंग करें। कलेक्टर श्री मलिक ने ज़िले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था  सुनिश्चित करें ।

 बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।

महासमुंद : कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत अमल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक हाल ही में अधिकारियों की ली बैठक में समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण और आम जानता की समस्याओं के समाधान और उनके अपने स्तर से निराकृत होने वाले प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को विकासखंड स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये थे।

कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत अमल करते हुए आज सोमवार को ज़िले के महासमुंद सहित सभी विकासखंडों बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में समय सीमा की बैठक और जन चौपाल लगायी गयी। जहां आम जन की समस्याओं का समाधान भी हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। योजनाओं से लाभ लेने की प्रक्रिया भी बतायी।

महासमुंद में जन चौपाल तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने सभी विकासखंड स्तर के अधिकारियों को आम जन से प्राप्त सभी आवेदनों पर समय सीमा में कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी ज़रूरी व्यवस्था करने कहा। महासमुंद में आज की इस जन चौपाल में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 आवेदन आये। इनमें 6 आवेदनों का निराकरण हुआ। शेष 11 आवेदनों के परीक्षण उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

जनचौपाल में विभिन्न विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों राजस्व, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, खाद्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विद्युत, सहकारिता, श्रम सहित अन्य विभाग अधिकारियों ने बारी-बारी से अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ उठाने की अपील की।

मीडिया के फीडबैक से शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मिलती है मदद - कलेक्टर प्रभात मलिक

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मीडिया का फीडबैक महत्वपूर्ण होता है। इससे आम जनता तक योजनाओं और कार्यक्रमों की पहुंच सहजता से हो जाती है। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर मलिक ने अपना परिचय देते हुए पत्रकारों से भी परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा जैसे नवकिरण कोचिंग संस्था। जिले के बेहतरी के लिए हमेशा मीडिया के सुझावों पर अमल किया जाएगा। अच्छे कार्यों के लिए सबको मिलकर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष चुनाव भी होना है। कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए शासकीय भूमि की खरीद बिक्री, बरोंडा चौक से कलेक्ट्रेट तक गौरव पथ निर्माण, बायपास, ट्रैफिक, मेडिकल कॉलेज, प्रशासनिक कसावट, सिरपुर का विकास, विद्यार्थियों के लिए सिटी बस संचालन व दिव्यांग भवन की उपयोगिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो चीफ व प्रतिनिधि मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.