Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कलश. Show all posts
Showing posts with label कलश. Show all posts

राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी ग्राम पंचायतों से भारत के शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों के अंतर्गत हर गांव से संग्रहित मिट्टी, राजभवन लायी जायेगी। इस अवसर पर राजभवन में 27 अक्टूबर 2023 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलशों को राजधानी नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर पहुंचाया जायेगा। जहां विभिन्न राज्यों से लाई गई मिट्टी से शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

सी.आर.पी.एफ. एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। राज्यपाल ने भव्यतापूर्ण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. सेक्टर मुख्यालय रायपुर के डी.आई.जी. एन.के.सिंह, 65वीं बटालियन के कमाण्डेंट वी. के. सिंह, असिस्टेंट कमाण्डेंट सी.आर.पी.एफ. राजकुमार चितला, नेहरू युवा केंद्र रायपुर के जिला समन्वयक अर्पित तिवारी उपस्थित थे। 

 


महासमुंद में होगा 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुन्द में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक होने वाले इस गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश लेने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे थे। जहां शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या से आशीर्वाद लेने के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

                     

     संसदीय सचिव के साथ गायत्री परिवार के सदस्य कलश लेने हरिद्वार पहुंचे

गौरतलब है कि सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक महामसुंद में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए संसदीय सचिव चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों की हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में शांति कुंज केंद्रीय प्रतिनिधियों का आगमन होगा। 

शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया

आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित करने हरसंभव तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे। यहां शक्ति कलश प्राप्त करने के बाद शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री परिवार एलके मेश्राम, रिखीराम साहू, हीरालाल साहू, परस चौहान, नरेंद्र कुमार नायक, धनवंतरी सिन्हा, वेदराम साहू, भारत साहू, आनंद साहू, शंकर साहू, मनोरमा साहू, सीमा साहू, शौर्य साहू, शांतुलाल साहू, धन्नूलाल सिन्हा, केआर निषाद, जगदीशलाल साहू, शारदा प्रजापति

मूलचंद वर्मा, रामचरण पटेल, शत्रुघन पटेल, नरोत्तम पटैल, सेवक यादव, सुंदरलाल साहू, भगवती साहू, संतोष निषाद, जनकराम सिन्हा, शत्रुघन साहू, जोहनलाल साहू, बहुरराम साहू, पुकलाल साहू, धनेश्वर साहू, बद्रीप्रसाद साहू, भोजराम पटेल, निमेश्वर चंद्राकर, सेवकराम साहू, उदेराम साहू, राधेश्याम साहू, ईश्वर ध्रुव, डोमन पटेल, मोहन साहू, रामाधीन यादव, महेंद्र ठाकुर, तेजस्वी चंद्राकर, जनक साहू, रामजी साहू, बंसत क्षत्रपाल, दानेश्वर सिन्हा, परमानंद पटेल, पुनीतराम पटेल, पुनीत यादव, रघुमणी पटेल, राधेश्याम चंद्राकर, अनिल उइके, जगमोहन साहू, हीराराम साहू आदि शामिल थे।


गंगा जल कलश लेकर संसदीय सचिव ने भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भाजपा के गंगा जल को स्वीकार करते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मोदी सराकर की गलत नीतियों की वजहों से बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा नेताओं को सरसों तेल व पेट्रोल-डीजल के साथ ही सब्जियों की माला भेंट की। आज शनिवार को भाजपाईयों का विधायक निवास पहुंचकर गंगा जल कलश भेंट करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं के सामने पहुंच गए।



उन्होंने जहां गंगा जल का कलश स्वीकार किया वहीं भाजपाईयों को सिलेंडर, सरसो तेल व पेट्रोल-डीजल भेंट करने के साथ ही सब्जियों की माला भी पहनाई। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि गंगा जल का सम्मान करते हुए उन्होंने भाजपाईयों से कलश स्वीकार किया है। भाजपाईयों के इस तरह के प्रदर्शन को राजनीतिक बताते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महंगाई से लोगों को राहत दिलाने की बजाय लगातार आम जनता की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाले निर्णय लगातार ले रही है। 

देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल सारा सामान महंगा है। अब तो जीएसटी पनीर, दही सब में लग रहा है। कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने भाजपा के आज आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक स्टंट करार दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, दिलीप चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद

खिलावन बघेल, ख़िलावन साहू, अरूण चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, नरेंद्र दुबे, पुष्कर चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, ब्रजेन बंजारे, गोविंद साहू, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड़, आवेज खान, विजय साव, अमन चंद्राकर, गोलू मदनकारप्रकाश आजमानी, हेमन्त डड़सेना, आलोक नायक, ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, डागा साहू, सीटू सलूजा, राजा गम्भीर, किशन कोसरिया, विक्की पटेल, लमकेश्वर साहू, जगत देवदास, कुलेश्वर दीवान, यशवंत दीवान, द्रोण चंद्राकर, सोनू राज

मयाराम टंडन, रमन ठाकुर, खोम सिन्हा, थानसिंग, विनोद चंद्राकर, गंगा राम पटेल, केशव चौधरी, खिलावन ध्रुव, अनुराग चंद्राकर, जनक साहू, तुमेश्वर दीवान, संतोष साहू, शैलेन्द्र सेन, माणिक साहू, गौतम सिन्हा, राजू यादव, थानु साहू, सचिन गायकवाड़, आवेज खान, केके साहू, रवि सिंह ठाकुर, लता चंद्राकर, ईश्वर सिन्हा, विजय बांधे, गिरधर आवडे, योगेश यादव, दशोदा ध्रुव, भूमिका ध्रुव, डीआर नायक, संतोष निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.