Media24Media.com: कर्नाटक चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कर्नाटक चुनाव. Show all posts
Showing posts with label कर्नाटक चुनाव. Show all posts

Karnataka Elections 2023 : मतदान के बीच झड़प, कांग्रेस नेता घायल, BJP पर गंगावती में भी बवाल करने का आरोप

No comments Document Thumbnail

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए उमेश यादव बुरी तरह घायल हो गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगावती सीट पर भी हंगामा किया है, जहां से खनन माफिया गली जनार्दन रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के एक बूथ पर वोटिंग के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे और मतदान बाधित करने का प्रयास करने लगे। इसकी खबर लगते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में उमेश यादव के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिंसक भीड़ को तितर-बितर किया।

मतदान के दौरान एक अन्य घटना में गंगावती केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 159 और 160 पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित रूप से कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। केआरपीपी बेल्लारी के खनन माफिया गली जनार्दन रेड्डी द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी है। रेड्डी खुद गंगावती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


बीजेपी के पूर्व नेता गली जनार्दन रेड्डी ने चुनावों से कुछ महीने पहले अपनी अलग पार्टी कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) बनाई है। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में केआरपीपी बीजेपी के वोट काटेगी। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से इलाके में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कई झड़पें हो रही हैं। आज मतदान के दिन हुई झड़प इसी कड़ी की प्रतिक्रिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है और शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।


मंत्री कवासी लखमा को AICC ने दी नई जिम्मेदारी , कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर बनाया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरो से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे है। राज्य  की क्षेत्रीय पार्टियां भी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है।


 AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा  को ऑब्जर्वर बनाया है। मंत्री लखमा   को AICC ने विधानसभा स्तर पर ऑब्जर्वर बनाया है। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती थीं ।


Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AICC ने जारी की सूची

No comments Document Thumbnail

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 66 विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है, जो आने वाले चुनाव में विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से भी 3 नेताओं को नियुक्त किया गया है।


Karnataka Elections 2023 : जिसमें रायपुर पश्चिम के विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बिलासपुर से विधायक शैलेश पांडे और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को कर्नाटक चुनाव में विधानसभा ऑब्जर्वर बनाया गया है। ऐसे पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को किसी चुनावी राज्य में जिम्मेदारी दी है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय को असम चुनाव के समय प्रभारी बनाया गया था।

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा के नतीजे 13 मई को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि कि वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.