Media24Media.com: करंट लगने से 2 की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label करंट लगने से 2 की मौत. Show all posts
Showing posts with label करंट लगने से 2 की मौत. Show all posts

बारिश और बिजली का कहर: जमे पानी में करंट लगने से 2 लड़कियों की मौत, 3 दिनों में 6 लोगों ने गंवाई जान

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल  (West Bengal) के दक्षिण दमदम इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान जमे पानी में बिजली करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से दक्षिण दमदम इलाके में दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। वे आपस में सहेली थीं। करंट लगने से 3 दिनों में 6 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से जमे पानी में बिजली का करंट लगने से पूरे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बिजली का करंट लगने से हो रही मौत को लेकर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। जबकि स्थानीय स्तर पर इसे लेकर आक्रोश है। 


बुधवार की रात मोतीझील इलाके में करंट लगने से दो लड़कियों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण पूरा सड़क जलमग्न था। एक लड़की ने पास से गुजरते हुए लैंपपोस्ट को छू लिया और उसे करंट लग गई। उसे बचाने की कोशिश में उसकी सहेली भी करंट की चपेट में आ गई। मृतकों की पहचान श्रेया बनिक (12) और अनुष्का नंदी (13) के रूप में हुई है। दक्षिण दमदम नगर पालिका के वार्ड 9 के सुरजीत रॉय चौधरी ने दोनों लड़कियों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'दुर्घटना में किसी का हाथ नहीं है। दमदम की जल निकासी व्यवस्था बागजोला नहर पर निर्भर करती है। यह बहुत बुरा लग रहा है। मैं और क्या कह सकता हूं, लेकिन अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।'

एक को बचाने के चक्कर में दूसरी की भी मौत

करंट लगने से हुई मौत के बाद दक्षिण दमदम के श्रेया बनिक और अनुष्का नंदी के घरों में मातम पसरा हुआ है। बुधवार शाम अनुष्का पढ़ाई के लिए जा रही थी। बगल में उनकी दोस्त श्रेया का घर है। अनुष्का की मां ने कहा कि वह घर के सामने सड़क पर चल रही थी। विपरीत दिशा से दूध की गाड़ी आई तो किनारे हट गई और लैम्पपोस्ट को पकड़ लिया और उसे करंट लग गई। अनुष्का समझ नहीं पाई सोचा श्रेया की तबीयत खराब हो रही है और जब वह उसे पकड़ने गई तो उसे भी करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई। दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

करंट लगने से लगातार हो रही मौतें

बता दें कि बुधवार को खड़दह स्थित घर में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हर तरफ जल जमाव हो गया था। टीटागढ़ में ट्यूशन से अपने घर लौटते समय करंट लगने से 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक हादसा फोन चार्जिंग पर लगाते समय हुआ था। राज्य में अब तक बिजली करंट की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते तीन दिनों में करंट लगने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में करंट लगने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.