Media24Media.com: कम्पनियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कम्पनियों. Show all posts
Showing posts with label कम्पनियों. Show all posts

पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस महानिरीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में विगत माह में जिलों के द्वारा उपरोक्त अपराधों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक तथा प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये।
               

बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में माननीय विशेष न्यायालय द्वारा कुर्की, नीलामी का आदेश किया जा चुका है, उन प्रकरणों की सम्पत्तियों की शीघ्र नीलामी की जाकर प्राप्त राशि निवेशकों को वापस की जावे। इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करें।

आगामी प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एन.एस.ए एवं जिला बदर के तहत् प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने एवं फरार अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आगामी दिनों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में की जा रही कार्यवाही की साप्ताहिक समीक्षा की जावेगी। अतः पुलिस अधीक्षकगण विशेष रूचि लेकर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के चार स्टार्टअप को मिला अवार्ड

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर. इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव बेंगलुरू में छत्तीसगढ़ राज्य के स्टार्टअप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न 4 केटेगरी में बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने राज्य के अवार्ड प्राप्त करने वाले सभी स्टार्टअप कम्पनियों और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि स्टार्टअप कम्पनियों को प्रोत्साहित करने के लिए विगत 8 और 9 जून को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन द्वारा बेंगलुरू में इस कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में आयोजित कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप को इमोबिलिटी वर्ग में स्मार्ट यात्री प्राइवेट लिमिटेड, महिला वर्ग में ग्रीनफील्ड इकोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एग्रीटेक वर्ग में सिद्धार्थ एग्रो मार्केटिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी वर्ग में प्रॉमिनेंट इनोवेशन लैब प्राइवेट लिमिटेड को बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड प्रदान किया गया। स्टार्टअप इनक्यूबेशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय - रबी को सर्वश्रेष्ठ इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में सम्मानित किया गया।कॉनक्लेव में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से संयुक्त संचालक,

संजय गजघाटे ने छत्तीसगढ़ राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न अनुदानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा निवेशकों को राज्य में स्टार्टअप स्थापित करने निवेश हेतु आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि इस कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ से 12 स्टार्टअप कम्पनियों ने अपनी भागीदारी दी थी। कॉनक्लेव में सहायक संचालक श्रीमती सुमन देवांगन और प्रबंधक हेमेश देवांगन ने भी विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.