Media24Media.com: कब्जा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कब्जा. Show all posts
Showing posts with label कब्जा. Show all posts

वनभूमि कब्ज़ाधारी किसान ने कब्जा छोड़कर पेश की अनूठी मिशाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान बेसोली में आयोजित वन महोत्सव में सम्मिलित हुए। जहाँ उन्होंने पीपलवांड ग्राम पंचायत में वन विभाग के जमीन पर गांव के निवासी सोन सिंह पिता पदम से वन भूमि पर किया गया कब्जा छोड़ने का आग्रह किया। इस पर किसान ने अपनी कब्जे वाली वनभूमि को ग्रामवासियों के समक्ष लिखित में वापस की और भविष्य में ऐसा कार्य नहीं करने की प्रतिज्ञा भी ली।

वनमंत्री केदार कश्यप ने किसान सोनसिंह के इस निर्णय को अनुकरणीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। सोनसिंह के इस कार्य से अन्य लोग भी प्रभावित होकर समाज हित में वनभूमि से कब्जा छोड़ने का निर्णय लेंगे। पीपलवांड के सरपंच केशव और ग्रामीणों ने उनकी इस मिसाल का स्वागत कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 

वन विभाग के उच्च अधिकारी मुख्य वन संरक्षक आर सी दुग्गा एवं वन वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से चल रहा है जिसका परिणाम है कि आज लोग स्वयं से आकर वन भूमि पर किए कब्जे की जमीन को वापसी कर रहे हैं।

सोन सिंह के इस प्रयास के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं अन्य अतिक्रमणकारियों से भी आग्रह किया है कि जो भी लोग इस प्रकार से कब्जा किए हैं स्वयं से आकर अपनी कब्जे की जमीन वन विभाग को वापिस कर दें।


वन विभाग द्वारा भेंगारी में आवंटित वन अधिकार पत्रों की जांच जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के सर्किल नवापारा स्थित संरक्षित वनखंड चारमार से लगा प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार का मौका निरीक्षण 12 नवम्बर को किया गया। प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार जो ग्राम भेंगारी पटवारी हल्का नम्बर के 17 खसरा मिलाकर कुल रकबा 34.961 हेक्टेयर को लेकर बनाया गया है। उक्त 17 खसरा में से 13.08 हेक्टेयर भूमि बड़े झाड़ मद की शासकीय राजस्व वन भूमि है, जिसमें विभिन्न लोगों को वनअधिकार पत्र जारी हुआ है।

 


वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा द्वारा 11 नवम्बर को उक्त प्रकरण का सर्वे कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत मौके पर किसी भी प्रकार से न वन अधिकार पट्टा धारकों का जोताई-कोड़ाई और न ही कब्जा किया जा रहा हैं। इस तारतम्य में तहसीलदार घरघोड़ा द्वारा भी जांच कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन सौंपा गया है, जिसके अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया वहां 21 व्यक्तियों को वनअधिकार पत्र दिया गया है, वे बिना कब्जा काश्त के है। वनमंडल अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए वन अधिकार पत्र धारकों से उनके वन अधिकार पत्र की प्रति जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.