Media24Media.com: कथित शराब घोटाला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कथित शराब घोटाला. Show all posts
Showing posts with label कथित शराब घोटाला. Show all posts

ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ और मोदी सरकार बेनकाब हुई : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साफ़ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ झूठ फैला रही थी। काँग्रेस नेता बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ये लिखा है।


ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ और मोदी सरकार बेनकाब हुई। सुप्रीम कोर्ट के आज के फ़ैसले से साबित हो गया है कि ईडी भाजपा के इशारे पर हर मामले को मनीलॉण्ड्रिंग का मामला बनाकर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। ऐन विधानसभा चुनाव से समय ईडी ने शराब घोटाले का मामला दर्ज किया और भाजपा को चुनावी हथियार दिया।

भाजपा ने पूरे चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। आज सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साफ़ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ झूठ फैला रही थी। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने का यह षडयंत्र खुल गया है। जनता देखेगी कि और जो भी मामले कांग्रेस को बदनाम करने के लिए खड़े किए गए हैं वो भी इसी तरह से धराशाई होंगे। यह सही समय है जब ईडी जैसी जांच एजेंसियों को भी समझना चाहिए कि उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, वे किसी राजनीतिक खेल का हिस्सा न बनें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.