Media24Media.com: कंजक्टिवाइटिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कंजक्टिवाइटिस. Show all posts
Showing posts with label कंजक्टिवाइटिस. Show all posts

डॉक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग न करें - टी.एस. सिंहदेव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि राज्य में कंजक्टिवाइटिस के निदान के लिए पर्याप्त मात्रा में आई ड्राप्स और दवाईयां हैं। चिंता वाली कोई बात नहीं है।

उन्होंने लोगों से डाक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। सिंहदेव ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के बारे में सभी जिलों में सेंसिटाइज किया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में इससे बचाव और रोकथाम के लिए जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने कंजक्टिवाइटिस को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में आंखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस (पिंक आई) के 20 हजार से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राजनीतिक रूप से छत्तीसगढ भाजपा के सह प्रभारी भी है।


इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की समीक्षा की।बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

इधर तेजी से फैल वायरस का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में सैंपल कल्चर एंड सेंसिविटी जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर केंद्र सरकार ने बीमारी के संबंध में राज्य शासन से जानकारी मांगी है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के सैंपल से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैल रहा वायरस किस तरह का है।

और इसमें किस दवा का उपयोग कारगर साबित होगा। सैंपल रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है, जिसमें वायरस से जुड़े सारी रिपोर्ट होंगे। महामारी नियंत्रण संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा, प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में 20 हजार से अधिक कंजक्टिवाइटिस के केस आए हैं। वायरस की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी। केंद्र सरकार ने राज्य की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी थी, इसे हमें दे दी है।


कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालक को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों विभागों को स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रम-छात्रावासों में कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश प्रसारित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को इस संक्रमण के लक्षणों, उपचार और बचाव की जानकारी देने भी कहा है।

संचालक, महामारी नियंत्रण द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को जारी परिपत्र में कहा गया है कि राज्य में मौसम के कारण "आँख आने की बीमारी" (कंजक्टिवाइटिस) बढ़ गई है। यह सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी है जो सघन रहवासी क्षेत्र में अधिक फैलता है। राज्य में संचालित विद्यालय, आवासीय विद्यालय, आश्रम-छात्रावास एवं छात्रावास में छात्र-छात्राएं समूह में रहते हैं जिनमें यह बीमारी फैल सकती है। उन्होंने दोनों विभागों द्वारा संचालित संस्थाओं में इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश प्रसारित करने को कहा है।

संचालक, महामारी नियंत्रण ने अपने परिपत्र में कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों, उपचार और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने परिपत्र में कहा है कि कंजक्टिवाइटिस आंख की आम बीमारी है जिसे हम आँख आना भी कहते हैं। इस बीमारी में रोगी की आँख लाल हो जाती है, कीचड़ आता है, आँसू आते हैं, चुभन होती है तथा कभी-कभी सूजन भी आ जाती है।

कंजक्टिवाइटिस होने पर एंटीबायोटिक ड्रॉप जैसे जेंटामिसिन (Gentamicine), सिप्रोफ्लॉक्सिन (Ciprofloxacine), मॉक्सीफ्लॉक्सिन (Moxifloxacin) आई ड्रॉप आँखों में छह बार एक-एक बूंद तीन दिनों के लिए मरीज को देना चाहिए। तीन दिनों में आराम न आने पर किसी अन्य बीमारी की संभावना हो सकती है। ऐसे में नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है। अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है। कंजक्टिवाइटिस की जाँच एवं उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।

कंजक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आँखों को हाथ न लगाने की सलाह देनी चाहिए। रोगी से हाथ मिलाने से बचकर एवं उसकी उपयोग की चीजें अलग कर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। संक्रमित आँख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.