Media24Media.com: ओपी चौधरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ओपी चौधरी. Show all posts
Showing posts with label ओपी चौधरी. Show all posts

जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जीएसटी के तहत कंपनसेशन सेस के पुनर्गठन के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल की 54 वीं बैठक में कंपनसेशन सेस को समाप्त कर एक नया कर ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया था। इसी तारतम्य में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अगुवाई में गठित इस कमेटी में ओपी चौधरी के अलावा असम की वित्त मंत्री स्मिता नेग, गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और तमिलनाडु के वित्त मंत्री थांगम थिन्नारसु सदस्य बनाए गए हैं।

यह समूह कंपनसेशन सेस को समाप्त करने के बाद प्रभावी और समग्र कर प्रणाली विकसित करने के लिए विभिन्न कर प्रस्तावों पर विचार करेगा। परिषद ने इस बात पर जोर दिया था कि नया कर ढांचा न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा, बल्कि आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा देगा। कंपनसेशन सेस के माध्यम से राज्यों को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इससे कई विकास परियोजनाओं को मदद मिलती है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।

चौधरी एवं नेताम ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चौधरी एवं नेताम ने विभागों के बजट की  समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की खेल एवं युवा कल्याण के विभागीय बजट की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

चौधरी एवं वर्मा ने बैठक में नए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण, छत्तीसगढ़ के स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करने समेत प्रदेश में खेल के विकास को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। चौधरी ने विभाग के बजट की  समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

रानू की गिरफ्तारी पर बोले चौधरी - एक तरफ भ्रष्ट आईएएस की गिरफ्तारी, दूसरी तरफ वर्कशॉप का ढोंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर । भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास की दृष्टि से आज का दिन बहुत दुखद और काला दिन है। घोटाला, भ्रष्टाचार, कोल घोटाला, राशन घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला से आगे बढ़ते हुए आज एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई।


 

सात आठ महीने पहले भी एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें जमानत तक नहीं मिली। दूसरी तरफ कांग्रेस की सरकार ने राजधानी में यूपीएससी के टॉपर्स को बुलाकर चुनाव के 3 महीने पहले वर्कशॉप कराई। एक तरफ वर्कशॉप का ढोंग किया जा रहा है दूसरी तरफ भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित कर दी गई है। ट्रांसफर उद्योग स्थापित हो गया है। जिसके कारण से आईएएस अधिकारियों के घोटाले और माफिया राज की दृष्टि से गिरफ्तारी हुई।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को यूपीएससी के टॉपर्स को राजधानी बुलाकर वर्कशॉप कराई गई। पिछले पौने पाँच सालों में कांग्रेस सरकार ने भर्ती में माफिया, पीएससी में माफिया, व्यापमं में माफिया राज चलाया है। पीएससी में पैसा और परिवार चला है। उन्होंने कहा कि लवासना में पहले कहा जाता था कि एक राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को आप कुछ भी कंसीडर करिए, आईएएस के अच्छे काम करने की दृष्टि से काडर के तौर पर एक बेहतरीन काडर कहा जाता था। भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की इतनी दुर्गति कर दी कि अब कहा जाता है कि आईएएस के काम करने की दृष्टि से यह एक सबसे बदतरीन काडर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से तबादला उद्योग चला है, जिस तरह से भर्ती में माफिया राज चला है, जिस तरह से पोस्टिंग में पैसों का प्रचलन और भ्रष्टाचार चला है और जिस तरह से माफिया राज के कारण अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है, वह कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति का नतीजा है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम को भ्रष्ट कर दिया है। आईएएस अधिकारियों की भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। शर्मसार किया है।


चार महीने बाद कांग्रेस की भ्रष्टाचार सरकार जाएगी, विकास की गारंटी वाली सरकार आयेगी- चौधरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार की गारंटी की सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल जी आपको याद दिला दें कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस के विरोध के बावजूद छत्तीसगढ़ का निर्माण अटल बिहारी वाजपेई जी ने किया किया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ का वास्तविक अर्थों में कल्याण किया। 


साडे 4 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपने जो गारंटी दी, वह भ्रष्टाचार की गारंटी है।छत्तीसगढ़ की हजारों बहन बेटियों माताओं के सुहाग उजाड़ कर कांग्रेस 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले की गारंटी दी है। हजारों करोड़ रुपए के कोयला घोटाले की गारंटी भूपेश सरकार ने दी है। गरीबों के 16 लाख आवास  रोक कर रखने की गारंटी आपने दी है। इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे से मुक्त कराने की गारंटी भाजपा की है।

 गरीबों को पक्का छत देने की गारंटी मोदी जी की है। गरीबों का चावल कांग्रेस के पंजे ने रोक कर रखा है उसे भी कांग्रेस के पंजे से छीन कर गरीब के पेट तक पहुंचाने की गारंटी भाजपा की है। आपकी भ्रष्टाचार की गारंटी वाली कांग्रेस सरकार जाएगी और मोदी जी की विकास की गारंटी वाली भाजपा सरकार आएगी। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कहा सभी छत्तीसगढ़िया बोरे बासी खाते हैं, भूपेश बघेल जैसा दिखावा नहीं करते।  छत्तीसगढ़ को राज्य बनाकर भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन किया है। हरेली पर हर छत्तीसगढ़िया बच्चा गेड़ी चढ़ता है। भूपेश बघेल सिर्फ स्वांग करते हैं। भूपेश बघेल किस स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। 

सोनिया महतारी के चरणों में जो स्वाभिमान अर्पण करके तीन दरबारियों को राज्यसभा भेजा, वह छत्तीसगढ़ का अपमान है।   उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर सभा से भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है। क्योंकि वे जानते है मोदी जी जो कहते हैं, वह जरूर करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.