Media24Media.com: ओडिशा में 6 साल की बच्ची से रेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ओडिशा में 6 साल की बच्ची से रेप. Show all posts
Showing posts with label ओडिशा में 6 साल की बच्ची से रेप. Show all posts

शर्मनाक: चॉकलेट देने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Odisha) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला ओडिशा का है, जहां से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के नयागढ़ में एक 6 साल की बच्ची का रेप करने का बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव





वहीं इस घटना से क्षेत्र में भारी जन आक्रोश फैल गया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सागर दलाई को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची 12 जून को अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसी दिन बनिगोछा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि चार दिन बाद उसका शव गांव के पास मिला।





ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची से रेप , लहुलुहान हालत में जंगल से मिली मासूम





पुलिस ने कहा कि जिस गांव में ये घटना हुई, वहां सिर्फ 10 घर हैं। साथ ही कहा कि पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद यौन उत्पीड़न था। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने ले गया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।





Crime : चार साल की बच्ची से रेप, परिजनों ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या





गांववालों को उस पर शक होने लगा, क्योंकि वो अक्सर स्थानीय बच्चों के साथ देखा जाता था और बच्चों को अपने स्मार्टफोन पर तस्वीरें दिखाता था और अक्सर उनके साथ खेलता दिखता था। इससे पहले 14 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में एक सात साल की बच्ची से स्कूल में रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि उनसे स्कूल के टॉयलेट में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।





Crime: 3 साल की बच्ची की हत्या, मां का दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बना हत्या का कारण





वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भी एक 7 की साल की मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के घर के कुंए ​में मिला था। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ फिर उसकी हत्या कर कुंए में फेंक दिया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.