Media24Media.com: ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल. Show all posts
Showing posts with label ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल. Show all posts

ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने गौठान व्यवस्था और वहां की गतिविधियों को सराहा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आईं ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट की काउंसेल जनरल रोवन एन्सवर्थ ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी और गोधन न्याय योजना की सराहना की है। ऑस्ट्रेलियन काउंसेल जनरल एन्सवर्थ  रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के आदर्श गौठान नवागांव पहुंचकर वहां पशुधन के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। 


एन्सवर्थ ने पशुधन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निर्मित गौठान और वहां के प्रबंध पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने गौठान अवलोकन के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कंपोस्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और कहा कि इस खाद का उपयोग करके ऑस्ट्रेलिया की जमीन को और ज्यादा उपजाऊ बनाया जा सकता है। 


काउंसेल जनरल  एन्सवर्थ को गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर की खरीदी से लेकर डी-कम्पोजिंग और वर्मी कम्पोस्ट तैयार केंचुआ के प्रयोग की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।  एन्सवर्थ ने बाड़ी योजना के तहत सब्जी उत्पादन में लगी स्व सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने सब्जी लगाने से लेकर उत्पादन  मार्केटिंग और अर्जित होने वाले आय के बारे में जानकारी ली। 


उन्होंने बॉडी में उपजे करेला,  भिंडी, बरबट्टी, पपीता, केला,लौकी,भाजी  को देखा और सिंचाई की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। गौठान में लगे तीखुर पौधा, सतावर पौधा के बारे में स्व सहायता समूह की दीदीयों ने बताया कि इनके सेवन से व्यक्ति में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गौठान में बने चरवाहा कक्ष, पशुओं के लिए बनाए गए शेड और कोटना को उन्होंने देखा और कहा कि इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। 


एन्सवर्थ ने इस अवसर पर गौठान में अमलतास के पौधे का रोपण किया और कहा कि वह अपने आगामी रायपुर भ्रमण के दौरान गौठान में रोपित अमलतास के पौधे को देखने जरूर आएंगी। सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार ने गोधन न्याय  योजना के बारे में  एन्सवर्थ को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.