Media24Media.com: ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम. Show all posts
Showing posts with label ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम. Show all posts

छत्तीसगढ़ के ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, इस श्रेणी में दिया गया अवार्ड

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम ‘आभार आपकी सेवाओं का‘ राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा ‘ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी‘ श्रेणी में यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 


नई दिल्ली में गुरुवार शाम को वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ और एडीटर इन चीफ डी. रवि गुप्ता द्वारा संचालक कोष, लेखा-पेंशन छत्तीसगढ़, रायपुर नीलकंठ टीकाम (आईएएस) को वर्चुअल माध्यम से अवार्ड प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए वित्त विभाग और कोष, लेखा और पेंशन संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मई 2018 से राज्य में ‘आभार आपकी सेवाओं का‘ ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। यह एक एकल खिड़की तंत्र (सिंगल विन्डो सिस्टम) के रूप में ई-गर्वनेंस की अवधारणा के अंतर्गत पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस व्यवस्था अंतर्गत पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समस्त आवश्यक दस्तावेज (सेवा पुस्तिका को छोड़कर) ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाते हैं।

पेंशन संबंधी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज

वहीं डिजिटल हस्ताक्षर युक्त पी.पी.ओ, जी.पी.ओ., सी.पी.ओ जारी किये जाते हैं। बैंको को पेंशन भुगतान हेतु भी समस्त दस्तावेज कोषालयों द्वारा ऑनलाइन बैंक को प्रेषित किए जाते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने के फलस्वरूप प्रथम पेंशन भुगतान के लिे पेंशनरों की भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। पेंशनरों को पेंशन संबंधी जानकारी प्रदाय करने की दृष्टि से ‘आभार आपकी सेवाओं का’ पोर्टल पर ‘पेंशनर लॉग इन कॉर्नर’ की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से प्रकरण की स्थिति ज्ञात की जा सकती है और पेंशन संबंधी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है।

27 हजार 231 पेंशनरों को मिला व्यवस्था से लाभ

पेंशनर के लिए ई-कोष लाईट ऐप में पेंशनर कार्नर विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पी.पी.ओ,जी.पी.ओ.,सी.पी.ओ. और परिचय पत्र की डिजिटल प्रति डॉउनलोड करने की सुविधा पेंशनरों को प्रदाय की गई है। साथ ही पेंशनर को पेंशन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी ‘एसएमएस‘ के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। आभार लागू होने से अब तक कुल 27 हजार 231 पेंशनरों को इस व्यवस्था से लाभ दिलाया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.